Aaj Ka Panchang: पढ़ें 14 July 2020 का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त, दिशाशूल और राहुकाल

Panchang 14 July 2020 आज सावन माह के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि और दिन मंगलवार है। आज सावन मास का दूसरा मंगला गौरी व्रत है।

By Kartikey TiwariEdited By: Publish:Tue, 14 Jul 2020 06:28 AM (IST) Updated:Tue, 14 Jul 2020 07:45 AM (IST)
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 14 July 2020 का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त, दिशाशूल और राहुकाल
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 14 July 2020 का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त, दिशाशूल और राहुकाल

Panchang 14 July 2020: आज सावन माह के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि और दिन मंगलवार है। आज सावन मास का दूसरा मंगला गौरी व्रत है। आज के दिन सुहागन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए मां मंगला गौरी का व्रत रखती हैं और विधि विधान से उनकी पूजा-अर्चना करती हैं। आज के पंचांग में राहुकाल, शुभ मुहूर्त, दिशाशूल के अतिरिक्त चंद्रोदय, चंद्रास्त, सूर्योदय, सूर्यास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

आज का पंचांग

दिन: मंगलवार, श्रावण मास, कृष्ण पक्ष, नवमी तिथि।

आज का दिशाशूल: उत्तर।

आज का राहुकाल: दोपहर 03:00 बजे से 04:30 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार: मंगला गौरी व्रत।

विक्रम संवत 2077, शके 1942, उत्तरायन, उत्तर गोल, ग्रीष्म ऋतु, श्रावण मास, कृष्ण पक्ष नवमी 20 घंटे 25 मिनट तक तत्पश्चात दशमी, अश्विनी नक्षत्र 14 घंटे 07 मिनट तक तत्पश्चात भरणी नक्षत्र, धृत योग 23 घंटे 36 मिनट तक तत्पश्चात शूल योग, मेष में चंद्रमा।

सूर्योदय और सूर्यास्त

14 जुलाई को सूर्योदय सुबह 05 बजकर 34 मिनट पर और सूर्यास्त शाम को 07 बजकर 21 मिनट पर होगा।

चंद्रोदय और चंद्रास्त

आज के दिन चंद्रोदय देर रात 01 बजकर 08 मिनट पर होगा और चंद्र का अस्त अगले दिन 15 जुलाई को दोपहर 01 बजकर 38 मिनट पर होगा।

आज का शुभ समय  

अभिजित मुहूर्त: दिन में 11 बजकर 59 मिनट से दोपहर 12 बजकर 55 मिनट तक।

अमृत काल: प्रात:काल 06 बजकर 03 मिनट से सु​ब​ह 07 बजकर 51 मिनट तक।

सर्वार्थ सिद्धि योग: प्रात:काल 05 बजकर 33 मिनट से दोपहर 02 बजकर 07 मिनट तक।

अमृत सिद्धि योग: प्रात:काल 05 बजकर 33 मिनट से दोपहर 02 बजकर 07 मिनट तक।

विजय मुहूर्त: दोपहर 02 बजकर 45 मिनट से दोपहर 03 बजकर 40 मिनट तक।

आज सावन माह का नौवां दिन है। आज भक्तजन भगवान शिव की आराधना के साथ मां गौरी की भी विशेष पूजा करते हैं क्योंकि सावन में आज का दिन विशेष तौर पर उनके लिए ही समर्पित है। आज के दिन आप कोई नया कार्य करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें।

chat bot
आपका साथी