Aaj Ka Panchang: पढ़ें 14 अप्रैल 2021 का पंचांग, मां ब्रह्मचारिणी पूजा आज, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

Aaj Ka Panchang हिन्दू कैलेंडर के अनुसार आज चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि है। आज 14 अप्रैल 2021 और दिन बुधवार है। आज नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की विधि विधान से पूजा की जाती है। आज श्रृंगार द्वितीया है।

By Kartikey TiwariEdited By: Publish:Wed, 14 Apr 2021 06:55 AM (IST) Updated:Wed, 14 Apr 2021 07:30 AM (IST)
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 14 अप्रैल 2021 का पंचांग, मां ब्रह्मचारिणी पूजा आज, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 14 अप्रैल 2021 का पंचांग, मां ब्रह्मचारिणी पूजा आज, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

Aaj Ka Panchang: हिन्दू कैलेंडर के अनुसार, आज चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि है। आज 14 अप्रैल 2021 और दिन बुधवार है। आज नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की विधि विधान से पूजा की जाती है। आज श्रृंगार द्वितीया है। आज शाम से सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है। बुधवार के दिन आपको विघ्नहर्ता श्री गणेश जी की पूजा करनी चाहिए। पूजा में उनको मोदक का भोग लगाएं और दूर्वा अर्पित करें। आज के पंचांग में राहुकाल, शुभ मुहूर्त, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, चंद्रोदय, सूर्यास्त, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

आज का पंचांग

दिन: बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, द्वितीया तिथि।

आज का दिशाशूल: उत्तर।

आज का राहुकाल: दोपहर 12:00 बजे से 01:30 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार: श्रृंगार द्वितीया।

विशेष: भारत रत्न भीमराव अंबेडकर जयंती।

विक्रम संवत 2078 शके 1943 उत्तरायन, उत्तरगोल, वसंत ऋतु चैत्र मास शुक्ल पक्ष की द्वितीया 12 घंटे 48 मिनट तक, तत्पश्चात् तृतीया भरणी नक्षत्र 17 घंटे 23 मिनट तक, तत्पश्चात् कृतिका नक्षत्र प्रीति योग 16 घंटे 14 मिनट तक, तत्पश्चात् आयुष्मान योग मेष में चंद्रमा 24 घंटे 10 मिनट तक तत्पश्चात् वृष में।

सूर्योदय और सूर्यास्त

आज के दिन सूर्योदय प्रात:काल 05 बजकर 57 मिनट पर हुआ है, वहीं सूर्यास्त शाम को ठीक 06 बजकर 46 मिनट पर होगा।

चंद्रोदय और चंद्रास्त

आज का चंद्रोदय सुबह 07 बजकर 15 मिनट पर हुआ है। आज के चंद्र के अस्त का समय रात 08 बजकर 49 मिनट है।

आज का शुभ समय

अभिजित मुहूर्त: आज के दिन ऐसा कोई मुहूर्त प्राप्त नहीं हो रहा है।

विजय मुहूर्त: दोपहर 02 बजकर 30 मिनट से दोपहर 03 बजकर 21 मिनट तक।

सर्वार्थ सिद्धि योग: आज शाम 05 बजकर 23 मिनट से कल सुबह 05 बजकर 56 मिनट तक।

अमृत काल: आज दिन में 11 बजकर 58 मिनट से दोपहर 01 बजकर 46 मिनट तक।

आज चैत्र शुक्ल द्वितीया है। नवरात्रि के समय में दुर्गा सप्तशती का पाठ करना उत्तम होता है। आज बुधवार को गणेश चालीसा तथा गणेश मंत्रों का जाप करना मंगलकारी माना जाता है। आज आप कोई नया कार्य करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें।

chat bot
आपका साथी