Aaj Ka Panchang 13 July 2020: सावन का दूसरा सोमवार आज, जानें दिशाशूल, राहुकाल एवं शुभ मुहूर्त
Panchang 13 July 2020 आज श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि और दिन सोमवार है। आज श्रावण मास का दूसरा सोमवार है।
Panchang 13 July 2020: आज श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि और दिन सोमवार है। आज श्रावण मास का दूसरा सोमवार है। आज के दिन भगवान शिव की विशेष पूजा की जाती है और सावन सोमवार का व्रत रखा जाता है। आज आपको भगवान शिव की पूजा में शिव चालीसा और शिव आरती करनी चाहिए। आज के पंचांग में शुभ मुहूर्त, दिशाशूल, राहुकाल के अतिरिक्त सूर्योदय, सूर्यास्त, चंद्रोदय, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।
आज का पंचांग
दिन: सोमवार, श्रावण मास, कृष्ण पक्ष, अष्टमी तिथि।
आज का दिशाशूल: पूर्व।
आज का राहुकाल: प्रात: 07:30 बजे से 09:00 बजे तक।
आज का पर्व एवं त्योहार: सावन का दूसरा सोमवार व्रत।
विक्रम संवत 2077, शके 1942, उत्तरायन, उत्तर गोल, ग्रीष्म ऋतु, श्रावण मास, कृष्ण पक्ष अष्टमी 18 घंटे 10 मिनट तक तत्पश्चात नवमी, रेवती नक्षत्र 11 घंटे 14 मिनट तक तत्पश्चात अश्विनी नक्षत्र, सुकर्मा योग 22 घंटे 43 मिनट तक तत्पश्चात धृत योग, मीन में चंद्रमा 11 घंटे 14 मिनट तक तत्पश्चात मेष में।
सूर्योदय और सूर्यास्त
13 जुलाई को सूर्योदय सुबह 05 बजकर 32 मिनट पर और सूर्य का अस्त शाम को 07 बजकर 21 मिनट पर होगा।
चंद्रोदय और चंद्रास्त
आज सोमवार के दिन चंद्रोदय देर रात 12 बजकर 37 मिनट पर होगा और चंद्र का अस्त अगले दिन 14 जुलाई को दोपहर 12 बजकर 45 मिनट पर होगा।
आज का शुभ समय
अभिजित मुहूर्त: दिन में 11 बजकर 59 मिनट से दोपहर 12 बजकर 54 मिनट तक।
अमृत काल: सुबह में 08 बजकर 33 मिनट से दिन में 10 बजकर 20 मिनट तक।
विजय मुहूर्त: दोपहर 02 बजकर 45 मिनट से दोपहर 03 बजकर 40 मिनट तक।
आज सावन माह का आठवां दिन है। सावन सोमवार होने के कारण आज आप किसी भी समय भगवान शिव की आराधना कर सकते हैं। शिव पूजा के लिए किसी विशेष मुहूर्त की आवश्यकता नहीं मानी जाती है। आज के दिन आप कोई नया कार्य प्रारंभ करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें।