Aaj Ka Panchang: पढ़ें 13 अगस्त 2020 का पंचांग, आज है गोगा नवमी, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

Panchang 13 August 2020 हिन्दू कैलेंडर के अनुसार आज भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि और दिन गुरुवार है। आज गोगा नवमी है।

By Kartikey TiwariEdited By: Publish:Thu, 13 Aug 2020 05:30 AM (IST) Updated:Thu, 13 Aug 2020 10:41 AM (IST)
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 13 अगस्त 2020 का पंचांग, आज है गोगा नवमी, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 13 अगस्त 2020 का पंचांग, आज है गोगा नवमी, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

Panchang 13 August 2020: हिन्दू कैलेंडर के अनुसार, आज भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि और दिन गुरुवार है। आज गोगा नवमी के दिन गोगा देव यानी श्री जाहरवीर का जन्मोत्सव मनाया जाता है। इस दिन नागों को पूजा जाता है। आज के पंचांग में शुभ मुहूर्त, राहुकाल, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, सूर्यास्त, चंद्रोदय, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

आज का पंचांग

दिन: गुरुवार, भाद्रपद मास, कृष्ण पक्ष, नवमी ति​थि।

आज का दिशाशूल: दक्षिण।

आज का राहुकाल: दोपहर 01:30 बजे से 03:00 बजे तक।

आज की भद्रा: रात्रि 01:31 बजे से 14 अगस्त को दोपहर 02:03 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार: गोगा नवमी।

विक्रम संवत 2077, शके 1942, दक्षिणायन, उत्तर गोल, वर्षा ऋतु, भाद्रपद मास, कृष्ण पक्ष नवमी 12 घंटे 59 मिनट तक तत्पश्चात दशमी, रोहिणी नक्षत्र 29 घंटे 22 मिनट तक तत्पश्चात मृगसिरा नक्षत्र, ध्रुव योग 09 घंटे 50 मिनट तक तत्पश्चात व्याधात योग, वृष में चंद्रमा।

सूर्योदय और सूर्यास्त

13 अगस्त को सूर्योदय सुबह 05 बजकर 49 मिनट पर और सूर्यास्त शाम को 07 बजकर 02 मिनट पर होगा।

चंद्रोदय और चंद्रास्त

आज गोगा नवमी के दिन चंद्रोदय देर रात 12 बजकर 57 मिनट पर होगा और चंद्र का अस्त अगले दिन दोपहर में 02 बजकर 12 मिनट पर होगा।

आज का शुभ समय

अभिजित मुहूर्त: दिन में 11 बजकर 59 मिनट से दोपहर 12 बजकर 52 मिनट तक।

अमृत काल: आज देर 01 बजकर 55 मिनट से 14 अगस्त के तड़के 03 बजकर 39 मिनट तक।

विजय मुहूर्त: दोपहर 02 बजकर 38 मिनट से दोपहर 03 बजकर 31 मिनट तक।

आज भाद्रपद कृष्ण नवमी तिथि है। गोगा नवमी का पर्व खासतौर से मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के इलाके में मनाया जाता है। इसे गुग्गा नवमी भी कहा जाता है। मान्यता है कि अगर गोगा देव की पूजा की जाए तो सांपों से भय नहीं रहता है, व्यक्ति सुरक्षित रहता है। भाद्रपद मास के नौवें दिन आज आप कोई नया कार्य करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें।

chat bot
आपका साथी