Aaj Ka Panchang: पढ़ें 12 मई 2021 का पंचांग, शोभन और सर्वार्थ सिद्धि योग आज, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

Aaj Ka Panchang आज वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। आज 12 मई 2021 और दिन बुधवार है। आज पूरे दिन शोभन योग और सर्वार्थ सिद्धि योग बना हुआ है। आज का दिन किसी भी मांगलिक कार्य के लिए उत्तम है।

By Kartikey TiwariEdited By: Publish:Wed, 12 May 2021 08:21 AM (IST) Updated:Wed, 12 May 2021 08:21 AM (IST)
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 12 मई 2021 का पंचांग, शोभन और सर्वार्थ सिद्धि योग आज, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 12 मई 2021 का पंचांग, शोभन और सर्वार्थ सिद्धि योग आज, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

Aaj Ka Panchang: हिन्दी पंचांग के अनुसार, आज वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। आज 12 मई 2021 और दिन बुधवार है। आज का दिन बहुत शुभ है। आज पूरे दिन शोभन योग और सर्वार्थ सिद्धि योग बना हुआ है। आज का दिन किसी भी मांगलिक कार्य के लिए उत्तम है। आज बुधवार के दिन आपको विघ्नहर्ता श्री गणेश जी की पूजा विधि विधान से करनी चाहिए। उनको पूजा में 21 दूर्वा अर्पित करना चाहिए और मोदक का भोग लगाना चाहिए। उनकी कृपा से आपके सभी कार्य बिना बाधा के पूर्ण होंगे और मनोकामनाएं पूरी होंगी। आज के पंचांग में राहुकाल, शुभ मुहूर्त, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, चंद्रोदय, सूर्यास्त, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

आज का पंचांग

दिन: बुधवार, वैशाख मास, शुक्ल पक्ष, प्रतिपदा तिथि।

आज का दिशाशूल: उत्तर।

आज का राहुकाल: दोपहर 12:00 बजे से 01:30 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार: वैशाख मास, शुक्ल पक्ष प्रारंभ।

विक्रम संवत 2078 शके 1943 उत्तरायन, उत्तरगोल, वसंत ऋतु वैशाख मास शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा 27 घंटे 07 मिनट तक, तत्पश्चात् द्वितीया कृतिका नक्षत्र 26 घंटे 40 मिनट तक, तत्पश्चात् रोहिणी नक्षत्र शोभन योग 23 घंटे 47 मिनट तक, तत्पश्चात् अतिगण्ड योग मेष में चंद्रमा 06 घंटे 18 मिनट तक तत्पश्चात् वृष में।

सूर्योदय और सूर्यास्त

आज के दिन सूर्योदय प्रात:काल 05 बजकर 32 मिनट पर हुआ है, वहीं सूर्यास्त शाम को ठीक 07 बजकर 03 मिनट पर होगा।

चंद्रोदय और चंद्रास्त

आज का चंद्रोदय सुबह 05 बजकर 50 मिनट पर होगा। चंद्र के अस्त का समय आज शाम 07 बजकर 38 मिनट पर है।

आज का शुभ समय

अभिजित मुहूर्त: आज ऐसा कोई मुहूर्त प्राप्त नहीं है।

सर्वार्थ सिद्धि योग: आज पूरे दिन यह योग बना हुआ है।

शोभन योग: आज रात 11 बजकर 48 मिनट तक है।

विजय मुहूर्त: दोपहर 02 बजकर 33 मिनट से दोपहर 03 बजकर 27 मिनट तक।

अमृत काल: आज रात 11 बजकर 57 मिनट से देर रात 01 बजकर 46 मिनट तक।

आज वैशाख शुक्ल प्रतिपदा है। आज बुधवार के दिन गणेश चालीसा और गणेश जी के मंत्रों का जाप करना अत्यंत मंगलकारी माना जाता है। आज आप कोई नया कार्य करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें।

chat bot
आपका साथी