Aaj Ka Panchang: पढ़ें 12 जून 2021 का पंचांग, त्रिपुष्कर योग आज, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

Aaj Ka Panchang आज ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि है। आज 12 जून 2021 और दिन शनिवार है। आज त्रिपुष्कर योग शाम को बन रहा है। आज शनिवार के दिन आपको संकटमोचन हनुमान जी और न्याय के देवता शनि देव की पूजा करनी चाहिए।

By Kartikey TiwariEdited By: Publish:Sat, 12 Jun 2021 07:10 AM (IST) Updated:Sat, 12 Jun 2021 07:10 AM (IST)
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 12 जून 2021 का पंचांग, त्रिपुष्कर योग आज, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 12 जून 2021 का पंचांग, त्रिपुष्कर योग आज, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

Aaj Ka Panchang: हिन्दू कैलेंडर के अनुसार, आज ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि है। आज 12 जून 2021 और दिन शनिवार है। आज त्रिपुष्कर योग शाम को बन रहा है। आज शनिवार के दिन आपको संकटमोचन हनुमान जी और न्याय के देवता शनि देव की पूजा करनी चाहिए। इनकी कृपा से आपके जीवन के सभी संकट दूर हो जाएंगे और मनोकामनाएं पूर्ण होंगी। आज के पंचांग में राहुकाल, शुभ मुहूर्त, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, चंद्रोदय, सूर्यास्त, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

आज का पंचांग

दिन: शनिवार, ज्येष्ठ मास, शुक्ल पक्ष, द्वितीया तिथि।

आज का दिशाशूल: पूर्व।

आज का राहुकाल: प्रात: 09:00 बजे से 10:30 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार: वेदारम्भ।

विक्रम संवत 2078 शके 1943 उत्तरायन, उत्तरगोल, ग्रीष्म ऋतु ज्येष्ठ मास शुक्ल पक्ष की द्वितीया 20 घंटे 18 मिनट तक, तत्पश्चात् तृतीया आद्रा नक्षत्र 16 घंटे 58 मिनट तक, तत्पश्चात् पुनर्वसु नक्षत्र गण्ड योग 09 घंटे 12 मिनट तक, तत्पश्चात् वृद्धि योग मिथुन में चंद्रमा।

सूर्योदय और सूर्यास्त

आज के दिन सूर्योदय प्रात:काल 05 बजकर 23 मिनट पर हुआ है, वहीं सूर्यास्त शाम को 07 बजकर 19 मिनट पर होगा।

चंद्रोदय और चंद्रास्त

आज का चंद्रोदय सुबह 06 बजकर 38 मिनट पर हुआ है। चंद्र के अस्त का समय आज रात 09 बजकर 09 मिनट पर है।

आज का शुभ समय

अभिजित मुहूर्त: आज दिन में 11 बजकर 53 मिनट से दोपहर 12 बजकर 49 मिनट तक। त्रिपुष्कर योग: आज शाम को 04 बजकर 58 मिनट से रात 08 बजकर 17 मिनट तक।

विजय मुहूर्त: दोपहर 02 बजकर 41 मिनट से दोपहर 03 बजकर 36 मिनट तक।

अमृत काल: आज प्रात: 05 बजकर 57 मिनट से सुबह 07 बजकर 42 मिनट तक।

आज ज्येष्ठ शुक्ल द्वितीया है। आज शनिवार के दिन हनुमान चालीसा, शनि चालीसा, सुंदरकांड, बजरंग बाण का पाठ करना उत्तम होता है। आज आप कोई नया कार्य करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें।

chat bot
आपका साथी