Aaj Ka Panchang: 11 मई 2021 का पंचांग, भौमवती अमावस्या आज, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

Aaj Ka Panchang आज वैशाख मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि है। आज 11 मई 2021 और दिन मंगलवार है। आज के दिन वैशाख अमावस्या है। मंगलवार दिन होने के कारण इसे भौमवती अमावस्या भी कहा जाता है। आज नदी स्नान दान जप और तप करने का विधान है।

By Kartikey TiwariEdited By: Publish:Tue, 11 May 2021 06:38 AM (IST) Updated:Tue, 11 May 2021 06:40 AM (IST)
Aaj Ka Panchang: 11 मई 2021 का पंचांग, भौमवती अमावस्या आज, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल
Aaj Ka Panchang: 11 मई 2021 का पंचांग, भौमवती अमावस्या आज, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

Aaj Ka Panchang: हिन्दी पंचांग के अनुसार, आज वैशाख मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि है। आज 11 मई 2021 और दिन मंगलवार है। आज के दिन वैशाख अमावस्या है। मंगलवार दिन होने के कारण इसे भौमवती अमावस्या भी कहा जाता है। आज के दिन नदी स्नान, दान, जप और तप करने का विधान है। पितरों की आत्म तृप्ति के लिए आज के दिन श्राद्ध कर्म भी किया जाता है। आज के दिन सौभाग्य योग और शोभन योग बना हुआ है। आज देर रात सर्वार्थ सिद्धि योग भी बन रहा है। आज मंगलवार के दिन आपको संकटमोचन हनुमान जी की विधि विधान से पूजा करनी चाहिए। उनकी कृपा से जीवन के सभी कष्ट मिट जाते हैं और मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। आज के पंचांग में राहुकाल, शुभ मुहूर्त, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, चंद्रोदय, सूर्यास्त, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

आज का पंचांग

दिन: मंगलवार, वैशाख मास, कृष्ण पक्ष, अमावस्या तिथि।

आज का दिशाशूल: उत्तर।

आज का राहुकाल: दोपहर 03:00 बजे से 04:30 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार: स्नान दान की भौमवती अमावस्या।

विक्रम संवत 2078 शके 1943 उत्तरायन, उत्तरगोल, वसंत ऋतु वैशाख मास कृष्ण पक्ष की अमावस्या 24 घंटे 30 मिनट तक, तत्पश्चात् प्रतिपदा भरणी नक्षत्र 23 घंटे 31 मिनट तक, तत्पश्चात् कृतिका नक्षत्र सौभाग्य योग 22 घंटे 41 मिनट तक, तत्पश्चात् शोभन योग मेष में चंद्रमा।

सूर्योदय और सूर्यास्त

आज के दिन सूर्योदय प्रात:काल 05 बजकर 33 मिनट पर हुआ है, वहीं सूर्यास्त शाम को ठीक 07 बजकर 02 मिनट पर होगा।

चंद्रोदय और चंद्रास्त

आज के दिन चंद्रोदय का समय प्राप्त नहीं है। चंद्र के अस्त का समय 12 मई को शाम में 07 बजकर 02 मिनट पर है।

आज का शुभ समय

अभिजित मुहूर्त: आज दिन में 11 बजकर 51 मिनट से दोपहर 12 बजकर 45 मिनट तक।

सर्वार्थ सिद्धि योग: आज रात 11 बजकर 31 मिनट से अगले दिन 12 मई को प्रात: 05 बजकर 32 मिनट तक।

विजय मुहूर्त: दोपहर 02 बजकर 33 मिनट से दोपहर 03 बजकर 27 मिनट तक।

अमृत काल: आज शाम 06 बजकर 06 मिनट से शाम 07 बजकर 55 मिनट तक।

आज वैशाख कृष्ण अमावस्या है। आज मंगलवार के दिन हनुमान चालीसा, बजरंगबाण और हनुमान जी के मंत्रों का जाप करना अत्यंत कल्याणकारी माना जाता है। आज आप कोई नया कार्य करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें।

chat bot
आपका साथी