Panchang 11 July 2020: आज का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त, दिशाशूल और राहुकाल

Panchang 11 July 2020 आज हिन्दू कैलेंडर के श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि और दिन शनिवार है।

By Kartikey TiwariEdited By: Publish:Sat, 11 Jul 2020 06:00 AM (IST) Updated:Sat, 11 Jul 2020 08:23 AM (IST)
Panchang 11 July 2020: आज का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त, दिशाशूल और राहुकाल
Panchang 11 July 2020: आज का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त, दिशाशूल और राहुकाल

Panchang 11 July 2020: आज हिन्दू कैलेंडर के श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि और दिन शनिवार है। सावन मास का प्रत्येक दिन भगवान शिव की आराधना और सेवा के लिए समर्पित होता है। हालांकि शनिवार के दिन आप शनि देव की भी पूजा कर सकते है। आज के पंचांग में राहुकाल, शुभ मुहूर्त, दिशाशूल के अतिरिक्त चंद्रोदय, चंद्रास्त, सूर्योदय, सूर्यास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

आज का पंचांग

दिन: शनिवार, श्रावण मास, कृष्ण पक्ष, षष्ठी तिथि।

आज का दिशाशूल: पूर्व।

आज का राहुकाल: प्रात: 09:00 बजे से 10:30 बजे तक।

आज की भद्रा: दोपहर 01:34 बजे से रात्रि 02:41 बजे तक।

विक्रम संवत 2077, शके 1942, उत्तरायन, उत्तर गोल, ग्रीष्म ऋतु, श्रावण मास, कृष्ण पक्ष षष्ठी 13 घंटे 34 मिनट तक तत्पश्चात सप्तमी, पूर्वभाद्रपद नक्षत्र 05 घंटे 33 मिनट तक तत्पश्चात उत्तरभाद्रपद नक्षत्र, शोभन योग 20 घंटे 58 मिनट तक तत्पश्चात अतिगंड योग, मीन में चंद्रमा।

सूर्योदय और सूर्यास्त

11 जुलाई को सूर्योदय सुबह 05 बजकर 31 मिनट पर और सूर्यास्त शाम को 07 बजकर 22 मिनट पर होगा।

चंद्रोदय और चंद्रास्त

आज के दिन चंद्रोदय देर रात 11 बजकर 38 मिनट पर होगा और चंद्र का अस्त अगले दिन 12 जुलाई को सुबह 11 बजकर 02 मिनट पर होगा।

आज का शुभ समय

अभिजित मुहूर्त: दिन में 11 बजकर 59 मिनट से दोपहर 12 बजकर 54 मिनट तक।

अमृत काल: 12 जुलाई को तड़के 02 बजकर 58 मिनट से सुबह 04 बजकर 45 मिनट तक।

विजय मुहूर्त: दोपहर 02 बजकर 45 मिनट से दोपहर 03 बजकर 40 मिनट तक।

आज श्रावण मास का छठा दिन है। आज शनिवार को आप न्याय के देवता शनि देव की पूजा कर सकते हैं। पहले भगवान शिव की विधि पूर्वक पूजा अर्चना करने के बाद शनि देव की पूजा करें। दोनों ही आप पर प्रसन्न होंगे। आज के दिन आप कोई कार्य करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें।

chat bot
आपका साथी