Aaj Ka Panchang: पढ़ें 11 अगस्त 2020 का पंचांग, आज मनाई जा रही है जन्माष्टमी, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

Panchang 11 August 2020 आज भाद्रपद कृष्ण सप्तमी तिथि और दिन मंगलवार है। 09 बजकर 08 मिनट के बाद से अष्टमी लग रही है। इस वजह से कई जगहों पर आज जन्माष्टमी मनाई जा रही है।

By Kartikey TiwariEdited By: Publish:Tue, 11 Aug 2020 06:32 AM (IST) Updated:Tue, 11 Aug 2020 03:33 PM (IST)
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 11 अगस्त 2020 का पंचांग, आज मनाई जा रही है जन्माष्टमी, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 11 अगस्त 2020 का पंचांग, आज मनाई जा रही है जन्माष्टमी, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

Panchang 11 August 2020: हिन्दी पंचांग के अनुसार, आज भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि और दिन मंगलवार है। हालांकि सुबह 09 बजकर 08 मिनट के बाद से अष्टमी तिथि लग रही है, इस वजह से काशी, उज्जैन और जगन्नाथ पुरी समेत देश के कई हिस्सों में आज ही कृष्णा जन्माष्टमी मनाई जा रही है। भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि और रोहिणी नक्षत्र में बाल गोपाल श्रीकृष्ण ने जन्म लिया था। हालांकि इस बार अष्टमी तिथि और रोहिणी नक्षत्र का संयोग इस बार नहीं बन पाया है, इसलिए 12 अगस्त को भी जन्माष्टमी मनाई जाएगी। आज के पंचांग में राहुकाल, दिशाशूल, शुभ मुहूर्त के अलावा सूर्योदय, सूर्यास्त, चंद्रोदय, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

आज का पंचांग

दिन: मंगलवार, भाद्रपद मास, कृष्ण पक्ष, सप्तमी तिथि।

आज का दिशाशूल: उत्तर।

आज का पर्व एवं त्योहार: श्री कृष्ण जन्माष्टमी (स्मार्त)।

आज का राहुकाल: दोपहर 03:00 बजे से 04:30 बजे तक।

विक्रम संवत 2077 शके 1942 दक्षिणायण, उत्तर गोल, वर्षा ऋतु भाद्रपद मास कृष्ण पक्ष की सप्तमी 09 घंटे 08 मिनट तक, तत्पश्चात् अष्टमी भरणी नक्षत्र 24 घंटे 57 मिनट तक, तत्पश्चात् कृतिका नक्षत्र गण्ड योग 08 घंटे 39 मिनट तक, तत्पश्चात् वृद्धि मेष में चंद्रमा।

आज का शुभ समय 

सर्वार्थ सिद्धि योग: आज देर रात 12 बजकर 57 मिनट से 12 अगस्त को सुबह 05 बजकर 49 मिनट तक।

अभिजित मुहूर्त: दोपहर 11 बजकर 59 मिनट से 12 बजकर 53 मिनट तक।

विजय मुहूर्त: दोपहर 02 बजकर 39 मिनट से दोपहर 03 बजकर 32 मिनट तक।

अमृत काल: आज शाम को 07 बजकर 35 मिनट से रात 09 बजकर 22 मिनट तक।

सूर्योदय और सूर्यास्त

11 अगस्त को सूर्योदय सुबह 05 बजकर 48 मिनट पर और सूर्यास्त शाम को 07 बजकर 04 मिनट पर होगा।

चंद्रोदय और चंद्रास्त

आज के दिन चंद्रोदय देर रात 11 बजकर 40 मिनट पर होगा और चंद्र का अस्त अगले दिन दोपहर में 12 बजकर 21 मिनट पर होगा।

आज भाद्रपद कृष्ण सप्तमी है। 09 बजे के बाद अष्टमी है। यदि आप आज जन्माष्टमी का व्रत रखते हैं, तो विधि विधान से व्रत के नियमों का पालन करें। फिर रात के समय बाल गोपाल के जन्मोत्सव का आनंद मनाएं और प्रसाद ग्रहण करके व्रत को पूर्ण करें। भाद्रपद मास के सातवें दिन आज आप कोई नया कार्य करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें।

chat bot
आपका साथी