Aaj Ka Panchang: पढ़ें 10 मई 2021 का पंचांग, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

Aaj Ka Panchang हिन्दू कैलेंडर के अनुसार आज वैशाख मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि है। आज 10 मई 2021 और दिन सोमवार है। आज सुबह तक भद्रा है वहीं रात 09 बजकर 40 मिनट तक आयुष्मान योग बना हुआ है।

By Kartikey TiwariEdited By: Publish:Mon, 10 May 2021 07:41 AM (IST) Updated:Mon, 10 May 2021 07:49 AM (IST)
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 10 मई 2021 का पंचांग, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 10 मई 2021 का पंचांग, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

Aaj Ka Panchang: हिन्दू कैलेंडर के अनुसार, आज वैशाख मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि है। आज 10 मई 2021 और दिन सोमवार है। आज सुबह तक भद्रा है, वहीं रात 09 बजकर 40 मिनट तक आयुष्मान योग बना हुआ है। आज सोमवार के दिन आपको भगवान शिव की आराधना विधि विधान से करनी चाहिए। भगवान शिव के आशीष से व्यक्ति के सभी कष्ट दूर होते हैं और मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। आज के पंचांग में राहुकाल, शुभ मुहूर्त, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, चंद्रोदय, सूर्यास्त, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

आज का पंचांग

दिन: सोमवार, वैशाख मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी ति​थि।

आज का दिशाशूल: पूर्व।

आज का राहुकाल: प्रात: 07:30 बजे से 09:00 बजे तक।

आज की भद्रा: प्रात: 08:42 बजे समाप्त।

विक्रम संवत 2078 शके 1943 उत्तरायन, उत्तरगोल, वसंत ऋतु वैशाख मास कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी 21 घंटे 56 मिनट तक, तत्पश्चात् अमावस्या अश्वनी नक्षत्र 20 घंटे 25 मिनट तक, तत्पश्चात् भरणी नक्षत्र आयुष्मान योग 21 घंटे 39 मिनट तक, तत्पश्चात् सौभाग्य योग मेष में चंद्रमा।

सूर्योदय और सूर्यास्त

आज के दिन सूर्योदय प्रात:काल 05 बजकर 34 मिनट पर हुआ है, वहीं सूर्यास्त शाम को ठीक 07 बजकर 02 मिनट पर होगा।

चंद्रोदय और चंद्रास्त

चंद्रोदय 11 मई के प्रात: 05 बजकर 17 मिनट पर होगा। चंद्र के अस्त का समय उसी दिन शाम को 05 बजकर 50 मिनट पर है।

आज का शुभ समय

अभिजित मुहूर्त: आज दिन में 11 बजकर 51 मिनट से दोपहर 12 बजकर 45 मिनट तक।

विजय मुहूर्त: दोपहर 02 बजकर 32 मिनट से दोपहर 03 बजकर 26 मिनट तक।

अमृत काल: आज दोपहर 12 बजकर 21 मिनट से दोपहर 02 बजकर 08 मिनट तक।

आज वैशाख कृष्ण चतुर्दशी है। आज सोमवार के दिन शिव चालीसा और भगवान शिव के मंत्रों का जाप करना अत्यंत कल्याणकारी माना जाता है। आज आप कोई नया कार्य करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें।

chat bot
आपका साथी