Aaj Ka Panchang: पढ़ें 09 मार्च 2021 का पंचांग, विजया एकादशी आज, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

Aaj Ka Panchang हिन्दी पंचांग के अनुसार आज फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि है। आज 09 मार्च 2021 और दिन मंगलवार है। आज विजया एकादशी है। अपने कार्यों में सफलता प्राप्ति या शत्रुओं पर विजय प्राप्ति के लिए विजया एकादशी का व्रत रखा जाता है।

By Kartikey TiwariEdited By: Publish:Tue, 09 Mar 2021 05:34 AM (IST) Updated:Tue, 09 Mar 2021 05:35 AM (IST)
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 09 मार्च 2021 का पंचांग, विजया एकादशी आज, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 09 मार्च 2021 का पंचांग, विजया एकादशी आज, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

Aaj Ka Panchang: हिन्दी पंचांग के अनुसार, आज फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि है। आज 09 मार्च 2021 और दिन मंगलवार है। आज विजया एकादशी है। अपने कार्यों में सफलता प्राप्ति या शत्रुओं पर विजय प्राप्ति के लिए विजया एकादशी का व्रत रखा जाता है। इस दिन भगवान विष्णु की विधिपूर्वक पूजा की जाती है। व्रत रखते हुए पूजा के समय विजया एकादशी व्रत कथा का पाठ किया जाता है। आज मंगलवार के दिन आपको रामभक्त हनुमान जी की भी पूजा करनी चाहिए, वे संकटमोचन हैं। सभी कष्टों को दूर करते हैं और मनोकामनाओं की पूर्ति करते हैं। आज त्रिपुष्कर योग बन रहा है। आज के पंचांग में राहुकाल, शुभ मुहूर्त, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, चंद्रोदय, सूर्यास्त, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

आज का पंचांग

दिन: मंगलवार, फाल्गुन मास, कृष्ण पक्ष, एकादशी ति​थि।

आज का दिशाशूल: उत्तर।

आज का राहुकाल: दोपहर 03:00 बजे से 04:30 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार: विजया एकादशी।

विक्रम संवत 2077 शके 1942 उत्तरायन, दक्षिणगोल, शिशिर ऋतु फाल्गुन मास कृष्ण पक्ष की एकादशी 15 घंटे 03 मिनट तक, तत्पश्चात् द्वादशी उत्तराआषाढ़ा नक्षत्र 20 घंटे 41 मिनट तक, तत्पश्चात् श्रवण नक्षत्र वरियान योग 12 घंटे 05 मिनट तक, तत्पश्चात् परिघ योग मकर में चंद्रमा।

सूर्योदय और सूर्यास्त

आज के दिन सूर्योदय प्रात:काल 06 बजकर 38 मिनट पर होगा, वहीं सूर्यास्त शाम को ठीक 06 बजकर 26 मिनट पर होगा।

चंद्रोदय और चंद्रास्त

आज का चंद्रोदय 10 मार्च को प्रात: 04 बजकर 49 मिनट पर होगा। चंद्र का अस्त दोपहर 02 बजकर 32 मिनट पर होगा।

आज का शुभ समय

अभिजित मुहूर्त: आज दोपहर 12 बजकर 08 मिनट से दोपहर 12 बजकर 55 मिनट तक।

अमृत काल: आज दोपहर 02 बजकर 17 मिनट से दोपहर 03 बजकर 53 मिनट तक।

त्रिपुष्कर योग: आज दोपहर 03 बजकर 02 मिनट से रात 08 बजकर 42 मिनट तक।

विजय मुहूर्त: दोपहर 02 बजकर 30 मिनट से दोपहर 03 बजकर 17 मिनट तक।

आज फाल्गुन कृष्ण एकादशी है। आज मंगलवार के दिन हनुमान चालीसा, बजरंग बाण, सुंदरकांड, हनुमान जी के मन्त्रों का जाप करना अत्यंत कल्याणकारी माना जाता है। आज आप कोई नया कार्य करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें।

chat bot
आपका साथी