Aaj Ka Panchang: आज 08 दिसंबर को है विवाह पंचमी का पर्व, जानें शुभ मुहूर्त, योग, राहुकाल एवं दिशाशूल

Aaj Ka Panchang आज मार्गशीर्ष मास शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि है। आज 08 दिसंबर बुधवार का दिन है। इस दिन को विवाह पंचमी के रूप में मनाया जाता है। मान्यता है कि इस दिन भगवान श्री राम और माता सीता का विवाह हुआ था।

By Jeetesh KumarEdited By: Publish:Wed, 08 Dec 2021 05:00 AM (IST) Updated:Wed, 08 Dec 2021 05:00 AM (IST)
Aaj Ka Panchang: आज 08 दिसंबर को है विवाह पंचमी का पर्व, जानें शुभ मुहूर्त, योग, राहुकाल एवं दिशाशूल
Aaj Ka Panchang: आज 08 दिसंबर को है विवाह पंचमी का पर्व, जानें शुभ मुहूर्त, योग, राहुकाल एवं दिशाशूल

Aaj Ka Panchang: आज मार्गशीर्ष मास शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि है। आज 08 दिसंबर बुधवार का दिन है। इस दिन को विवाह पंचमी के रूप में मनाया जाता है। मान्यता है कि इस दिन भगवान श्री राम और माता सीता का विवाह हुआ था। इस दिन सुखी वैवाहिक जीवन की प्राप्ति के लिए विवाहित जोड़ें व्रत रखते हैं और राम-सीता के विवाह का आयोजन करते हैं। जिन लोगों के विवाह में किसी प्रकार की अड़चने आ रही हो उन्हें इस दिन भगवान राम और सीता की विवाह कथा का पाठ करना चाहिए। इसके अतिरिक्त आज के पंचांग में शुभ मुहूर्त, राहुकाल, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, सूर्यास्त, चंद्रोदय, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

आज का पंचांग

8 दिसंबर 2021 का पंचांग

आज का दिशाशूल: उत्तर।

आज का पर्व एवं त्योहार: श्रीराम विवाहोत्सव।

विशेष: शुक्र मकर राशि में।

विक्रम संवत 2078 शके 1943 दक्षिणायन, दक्षिणगोल, हेमंत ऋतु मार्गशीर्ष मास शुक्ल पक्ष की पंचमी 21 घंटे 27 मिनट तक, तत्पश्चात् षष्ठी श्रवण नक्षत्र 22 घंटे 40 मिनट तक, तत्पश्चात् धनिष्ठा नक्षत्र धु्रव योग 13 घंटे 09 मिनट तक, तत्पश्चात् व्याघात योग मकर में चंद्रमा।

सूर्योदय और सूर्यास्त

आज के दिन सूर्योदय प्रात:काल 07 बजकर 02 मिनट पर हुआ है, वहीं सूर्यास्त शाम को 05 बजकर 24 मिनट पर होगा।

चंद्रोदय और चंद्रास्त

चंद्रोदय आज शाम 11 बजकर 02 मिनट पर होगा और चंद्र के अस्त का समय शाम को 09 बजकर 48 मिनट पर है।

आज का शुभ समय

ब्रह्म मुहूर्तः प्रातः 15 बजकर 13 मिनट से 06 बजकर 07 मिनट तक।

अभिजित मुहूर्त: आज अभिजित मुहूर्त का संयोग नहीं है।

विजय मुहूर्त: दोपहर 01 बजकर 57 मिनट से दोपहर 02 बजकर 38 मिनट तक।

अमृत काल: आज रात को 12 बजकर 56 मिनट से अगले दिन दोपहर 02 बजकर 26 मिनट तक।

डिस्क्लेमर

''इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना में निहित सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्म ग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारी आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना के तहत ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।''

chat bot
आपका साथी