Aaj Ka Panchang: पढ़ें 07 मई 2021 का पंचांग, वरूथिनी एकादशी आज, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

Aaj Ka Panchang हिन्दी पंचांग के अनुसार आज वैशाख मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि है। आज 07 मई 2021 और दिन शुक्रवार है। आज वरूथिनी एकादशी है। आज के दिन भगवान विष्णु की विधि विधान से पूजा की जाती है।

By Kartikey TiwariEdited By: Publish:Fri, 07 May 2021 07:16 AM (IST) Updated:Fri, 07 May 2021 07:19 AM (IST)
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 07 मई 2021 का पंचांग, वरूथिनी एकादशी आज, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 07 मई 2021 का पंचांग, वरूथिनी एकादशी आज, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

Aaj Ka Panchang: हिन्दी पंचांग के अनुसार, आज वैशाख मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि है। आज 07 मई 2021 और दिन शुक्रवार है। आज वरूथिनी एकादशी है। आज के दिन भगवान विष्णु की विधि विधान से पूजा की जाती है। उनकी कृपा से सभी कष्ट दूर होते हैं, मोक्ष की प्राप्ति होती है। आज शुक्रवार के दिन आपको शीतला माता, लक्ष्मी माता और मां दुर्गा की पूजा करनी चाहिए। इन तीन देवियों की कृपा से आरोग्य जीवन, सुख, समृद्धि और शक्ति प्राप्त होती है। आज पंचक लगा हुआ है। आज के पंचांग में राहुकाल, शुभ मुहूर्त, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, चंद्रोदय, सूर्यास्त, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

आज का पंचांग

दिन: शुक्रवार, वैशाख मास, कृष्ण पक्ष, एकादशी तिथि।

आज का दिशाशूल: पश्चिम।

आज का राहुकाल: प्रात: 10:30 बजे से 12:00 बजे तक।

विशेष: पंचक।

आज का पर्व एवं त्योहार: बरूथिनी एकादशी व्रत।

विक्रम संवत 2078 शके 1943 उत्तरायन, उत्तरगोल, वसंत ऋतु वैशाख मास कृष्ण पक्ष की एकादशी 15 घंटे 33 मिनट तक, तत्पश्चात् द्वादशी पूर्वभाद्रपद नक्षत्र 12 घंटे 26 मिनट तक, तत्पश्चात् उत्तरभाद्रपद नक्षत्र वैधृति योग 19 घंटे 29 मिनट तक, तत्पश्चात् विषकुंभ योग कुंभ में चंद्रमा 05 घंटे 55 मिनट तक तत्पश्चात् मीन में।

सूर्योदय और सूर्यास्त

आज के दिन सूर्योदय प्रात:काल 05 बजकर 36 मिनट पर हुआ है, वहीं सूर्यास्त शाम को ठीक 07 बजे होगा।

चंद्रोदय और चंद्रास्त

आज का चंद्रोदय 08 मई को तड़के 03 बजकर 49 मिनट पर होगा। चंद्र के अस्त का समय उसी दिन दोपहर 03 बजकर 12 मिनट पर है।

आज का शुभ समय

अभिजित मुहूर्त: आज दिन में 11 बजकर 51 मिनट से दोपहर 12 बजकर 45 मिनट तक।

विजय मुहूर्त: दोपहर 02 बजकर 32 मिनट से दोपहर 03 बजकर 26 मिनट तक।

अमृत काल: आज ऐसा कोई मुहूर्त नहीं है।

आज वैशाख कृष्ण एकादशी है। आज शुक्रवार के दिन दुर्गा चालीसा, लक्ष्मी चालीसा, लक्ष्मी मंत्र और मां दुर्गा के मंत्रों का जाप करना अत्यंत कल्याणकारी माना जाता है। आज आप कोई नया कार्य करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें।

chat bot
आपका साथी