Aaj Ka Panchang: पढ़ें 05 मार्च 2021 का पंचांग, कालाष्टमी आज, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

Aaj Ka Panchang आज फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि है। आज 05 मार्च 2021 और दिन शुक्रवार है। आज अष्टमी तिथि का प्रारंभ शाम में हो रहा है। आज कालाष्टमी का व्रत है। आज के दिन कालभैरव की पूजा की जाती है।

By Kartikey TiwariEdited By: Publish:Fri, 05 Mar 2021 04:02 AM (IST) Updated:Fri, 05 Mar 2021 05:06 PM (IST)
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 05 मार्च 2021 का पंचांग, कालाष्टमी आज, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 05 मार्च 2021 का पंचांग, कालाष्टमी आज, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

Aaj Ka Panchang: हिन्दू कैलेंडर के अनुसार, आज फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि है। आज 05 मार्च 2021 और दिन शुक्रवार है। आज अष्टमी तिथि का प्रारंभ शाम में हो रहा है। आज कालाष्टमी का व्रत है। आज के दिन कालभैरव की पूजा की जाती है। आज सुबह से ही सर्वार्थ सिद्धि योग और रवि योग बने हुए हैं। आज शुक्रवार के दिन आप माता लक्ष्मी, आदिशक्ति मां दुर्गा और शीतला माता की पूजा कर सकते हैं। इनकी कृपा से व्यक्ति को धन, वैभव, शक्ति और आरोग्य का आशीष प्राप्त होता है। आज के पंचांग में राहुकाल, शुभ मुहूर्त, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, चंद्रोदय, सूर्यास्त, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

आज का पंचांग

दिन: शुक्रवार, फाल्गुन मास, कृष्ण पक्ष, सप्तमी तिथि।

आज का दिशाशूल: पश्चिम।

आज का राहुकाल: प्रात: 10:30 बजे से 12:00 बजे तक।

आज की भद्रा: प्रात: 08:55 बजे पर समाप्त।

व्रत एवं त्योहार: कालाष्टमी।

विक्रम संवत 2077 शके 1942 उत्तरायन, दक्षिणगोल, शिशिर ऋतु फाल्गुन मास कृष्ण पक्ष की सप्तमी 19 घंटे 55 मिनट तक, तत्पश्चात् अष्टमी अनुराधा नक्षत्र 22 घंटे 38 मिनट तक, तत्पश्चात् ज्येष्ठा नक्षत्र हर्षण योग 20 घंटे 43 मिनट तक, तत्पश्चात् वज्र योग वृश्चिक में चंद्रमा।

सूर्योदय और सूर्यास्त

आज के दिन सूर्योदय प्रात:काल 06 बजकर 42 मिनट पर होगा, वहीं सूर्यास्त शाम को ठीक 06 बजकर 23 मिनट पर होगा।

चंद्रोदय और चंद्रास्त

आज का चंद्रोदय देर रात 01 बजे होगा। चंद्र का अस्त अगले दिन 06 मार्च को दिन में 10 बजकर 51 मिनट पर होगा।

आज का शुभ समय

अभिजित मुहूर्त: आज दोपहर 12 बजकर 09 मिनट से दोपहर 12 बजकर 56 मिनट तक।

सर्वार्थ सिद्धि योग: आज प्रात: 06 बजकर 42 मिनट से देर रात 10 बजकर 38 मिनट तक।

अमृत काल: आज दोपहर 12 बजकर 48 मिनट से दोपहर 02 बजकर 19 मिनट तक।

रवि योग: आज प्रात: 06 बजकर 42 मिनट से देर रात 10 बजकर 38 मिनट तक।

विजय मुहूर्त: दोपहर 02 बजकर 30 मिनट से दोपहर 03 बजकर 15 मिनट तक।

आज फाल्गुन कृष्ण सप्तमी है। आज शुक्रवार के दिन दुर्गा चालीसा, देवी भागवत पुराण, दुर्गा मन्त्रों का जाप, लक्ष्मी जी के मंत्रों का जाप करना अत्यंत कल्याणकारी माना जाता है। आज आप कोई नया कार्य करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें।

chat bot
आपका साथी