Aaj Ka Panchang: पढ़ें 05 अगस्त 2021 का पंचांग, सावन का पहला प्रदोष व्रत आज, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

Aaj Ka Panchang आज सावन मास के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि है। आज 05 अगस्त 2021 और दिन गुरुवार है। आज शाम 0510 मिनट से त्रयोदशी तिथि प्रारंभ होगी। ऐसे में सावन का पहला प्रदोष व्रत आज है। आज प्रदोष मुहूर्त में भगवान शिव की​ विधिपूर्वक आराधना की जाएगी।

By Kartikey TiwariEdited By: Publish:Thu, 05 Aug 2021 07:11 AM (IST) Updated:Thu, 05 Aug 2021 07:16 AM (IST)
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 05 अगस्त 2021 का पंचांग, सावन का पहला प्रदोष व्रत आज, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 05 अगस्त 2021 का पंचांग, सावन का पहला प्रदोष व्रत आज, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

Aaj Ka Panchang: हिन्दू कैलेंडर के अनुसार, आज सावन मास के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि है। आज 05 अगस्त 2021 और दिन गुरुवार है। आज शाम 05:10 मिनट के बाद से त्रयोदशी तिथि प्रारंभ होगी। ऐसे में सावन का पहला प्रदोष व्रत आज है। आज प्रदोष मुहूर्त में भगवान शिव की​ विधिपूर्वक आराधना की जाएगी। आज हर्षण योग देर रात 01 बजकर 14 मिनट तक है। इसे अधिकांश कार्यों के लिए शुभ माना जाता है। आज गुरुवार के दिन आपको भगवान ​विष्णु और देव गुरु बृहस्पति की पूजा करनी चाहिए। आज के पंचांग में राहुकाल, शुभ मुहूर्त, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, चंद्रोदय, सूर्यास्त, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

आज का पंचांग

दिन: गुरुवार, श्रावण मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि।

आज का दिशाशूल: दक्षिण।

आज का राहुकाल: दोपहर 01:30 बजे से 03:00 बजे तक।

विशेष: मंगल अस्त पश्चिम में।

आज का पर्व एवं त्योहार: प्रदोष।

विक्रम संवत 2078 शके 1943 दक्षिणायन, उत्तरगोल, वर्षा ऋतु श्रावण मास कृष्ण पक्ष की द्वादशी 17 घंटे 10 मिनट तक, तत्पश्चात् त्रयोदशी आद्रा नक्षत्र 29 घंटे 30 मिनट तक, हर्षण योग 25 घंटे 13 मिनट तक, तत्पश्चात् वज्र योग मिथुन में चंद्रमा।

सूर्योदय और सूर्यास्त

आज के दिन सूर्योदय प्रात:काल 05 बजकर 45 मिनट पर हुआ है, वहीं सूर्यास्त शाम को 07 बजकर 09 मिनट पर होगा।

चंद्रोदय और चंद्रास्त

आज का चंद्रोदय 06 अगस्त को तड़के 03 बजकर 17 मिनट पर होगा। चंद्र के अस्त का समय उसी दिन शाम 04 बजकर 57 मिनट पर है।

आज का शुभ समय

अभिजित मुहूर्त: आज दोपहर 12 बजे से दोपहर 12 बजकर 54 मिनट तक।

अमृत काल: आज शाम 07 बजकर 42 मिनट से रात 09 बजकर 27 मिनट तक।

विजय मुहूर्त: दोपहर 02 बजकर 41 मिनट से दोपहर 03 बजकर 35 मिनट तक।

आज सावन कृष्ण द्वादशी है। आज गुरुवार के दिन विष्णु चालीसा, विष्णु सहस्रनाम आदि का पाठ करना चाहिए। आज बृहस्पति देव तथा विष्णु भगवान के मंत्रों का जाप करना उत्तम होता है। आज आप कोई नया कार्य करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें।

chat bot
आपका साथी