Aaj Ka Panchang: पढ़ें 05 अगस्त 2020 का पंचांग, जानें आज का शुभ मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल
Panchang 05 August 2020 आज भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि और दिन बुधवार है। आज बुधवार का दिन भगवान गणेश जी की आराधना के लिए समर्पित होता है।
Panchang 05 August 2020: हिन्दू कैलेंडर के अनुसार, आज भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि और दिन बुधवार है। आज बुधवार का दिन भगवान गणेश जी की आराधना के लिए समर्पित होता है। आज विघ्नहर्ता गणपति की पूजा करना आपके और परिवार के लिए कल्याणकारी होगा। आज के पंचांग में शुभ मुहूर्त, राहुकाल, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, सूर्यास्त, चंद्रोदय, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।
आज का पंचांग
दिन: बुधवार, भाद्रपद मास, कृष्ण पक्ष, द्वितीया तिथि।
आज का राहुकाल: दोपहर 12 बजे से 01:30 मिनट तक।
आज का दिशाशूल: उत्तर।
विशेष: पंचक
विक्रम संवत 2077 शके 1942 दक्षिणायण, उत्तर गोल, वर्षा ऋतु भाद्रपद मास कृष्ण पक्ष की द्वितीया 22 घंटे 51 मिनट तक, तत्पश्चात् तृतीया धनिष्ठा नक्षत्र 09 घण्टे 30 मिनट तक, तत्पश्चात् शतभिषा नक्षत्र शोभन योग 29 घंटे 07 मिनट तक, तत्पश्चात् अतिगण्ड योग कुंभ में चंद्रमा।
सूर्योदय और सूर्यास्त
05 अगस्त को सूर्योदय सुबह 05 बजकर 45 मिनट पर और सूर्यास्त शाम को 07 बजकर 09 मिनट पर होगा।
चंद्रोदय और चंद्रास्त
आज के दिन चंद्रोदय रात को 08 बजकर 33 मिनट पर होगा और चंद्र का अस्त अगले दिन सुबह 07 बजकर 02 मिनट पर।
आज का शुभ समय
अभिजित मुहूर्त: आज ऐसा कोई मुहूर्त नहीं है।
अमृत काल: 06 अगस्त को तड़के 03 बजकर 34 मिनट से सुबह 05 बजकर 17 मिनट तक।
विजय मुहूर्त: दोपहर 02 बजकर 41 मिनट से दोपहर 03 बजकर 34 मिनट तक।
आज भाद्रपद मास की द्वितीया तिथि है। आज अयोध्या में भगवान श्री राम के मंदिर का भूमि पूजन होना है। भूमि पूजन के बाद से भव्य राम मंदिर के निर्माण का शुभारंभ हो जाएगा। भगवान राम करोड़ों भारतीयों के श्रद्धा के केंद्र हैं। मंदिर निर्माण की खुशी में पूरी अयोध्या अपने श्रध्येय प्रभु राम के जयकारों से गूंज उठेगी। आज ही वहां दिवाली है। भाद्रपद मास के दूसरे दिन आज आप कोई कार्य करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें।