Aaj Ka Panchang: पढ़ें 04 मई 2021 का पंचांग, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

Aaj Ka Panchang आज वैशाख मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि है। आज 04 मई 2021 और दिन मंगलवार है। आज रात से पंचक लग रहा है जो कल शाम तक रहेगा। आज मंगलवार के दिन आपको संकटमोचन हनुमान जी की विधि विधान से आराधना करनी चाहिए।

By Kartikey TiwariEdited By: Publish:Tue, 04 May 2021 07:27 AM (IST) Updated:Tue, 04 May 2021 07:27 AM (IST)
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 04 मई 2021 का पंचांग, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 04 मई 2021 का पंचांग, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

Aaj Ka Panchang: हिन्दू कैलेंडर के अनुसार, आज वैशाख मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि है। आज 04 मई 2021 और दिन मंगलवार है। आज रात से पंचक लग रहा है, जो कल शाम तक रहेगा। आज मंगलवार के दिन आपको संकटमोचन हनुमान जी की विधि विधान से आराधना करनी चाहिए। उनको लड्डू का भोग लगाएं, सिंदूर तथा चमेली के तेल का चोला अर्पित करें तथा लाल लंगोट चढ़ाएं। उनकी कृपा से सभी कष्ट दूर हो जाते हैं और मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। आज के पंचांग में राहुकाल, शुभ मुहूर्त, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, चंद्रोदय, सूर्यास्त, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

आज का पंचांग

दिन: मंगलवार, वैशाख मास, कृष्ण पक्ष, अष्टमी तिथि।

आज का दिशाशूल: उत्तर।

आज का राहुकाल: दोपहर 03:00 बजे से 04:30 बजे तक।

विशेष: पंचक प्रारंभ (रात्रि के 08:44 बजे से 09 मई को शाम 05:30 बजे पर समाप्त), शुक्र वृष राशि में।

विक्रम संवत 2078 शके 1943 उत्तरायन, उत्तरगोल, वसंत ऋतु वैशाख मास कृष्ण पक्ष की अष्टमी 13 घंटे 11 मिनट तक, तत्पश्चात् नवमी श्रवण नक्षत्र 08 घंटे 26 मिनट तक, तत्पश्चात् धनिष्ठा नक्षत्र शुक्ल योग 20 घंटे 21 मिनट तक, तत्पश्चात् ब्रह्म योग मकर में चंद्रमा 20 घंटे 44 मिनट तक तत्पश्चात् कुंभ में।

सूर्योदय और सूर्यास्त

आज के दिन सूर्योदय प्रात:काल 05 बजकर 38 मिनट पर हुआ है, वहीं सूर्यास्त शाम को ठीक 06 बजकर 58 मिनट पर होगा।

चंद्रोदय और चंद्रास्त

आज का चंद्रोदय देर रात 02 बजकर 13 मिनट पर होगा। चंद्र के अस्त का समय अगले दिन 05 मई को दोपहर में 12 बजकर 21 मिनट है।

आज का शुभ समय

अभिजित मुहूर्त: आज दिन में 11 बजकर 51 मिनट से दोपहर 12 बजकर 45 मिनट तक।

विजय मुहूर्त: दोपहर 02 बजकर 31 मिनट से दोपहर 03 बजकर 25 मिनट तक।

अमृत काल: आज रात 10 बजकर 28 मिनट से देर रात 12 बजकर 07 मिनट तक।

आज वैशाख कृष्ण अष्टमी है। आज मंगलवार के दिन हनुमान चालीसा, बजरंग बाण, सुंदरकांड और हनुमान जी के मंत्रों का जाप करना अत्यंत कल्याणकारी माना जाता है। आज आप कोई नया कार्य करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें।

chat bot
आपका साथी