Aaj Ka Panchang: पढ़ें 04 मार्च 2021 का पंचांग, रवि योग और सर्वार्थ सिद्धि योग आज, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

Aaj Ka Panchang हिन्दू कैलेंडर के अनुसार आज फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि है। आज 04 मार्च 2021 और दिन गुरुवार है। आज के दिन दो योग बन रहे हैं। रवि योग प्रातकाल से शाम तक और रात से लेकर अगले दिन सुबह तक रहेगा।

By Kartikey TiwariEdited By: Publish:Thu, 04 Mar 2021 05:40 AM (IST) Updated:Thu, 04 Mar 2021 12:42 PM (IST)
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 04 मार्च 2021 का पंचांग, रवि योग और सर्वार्थ सिद्धि योग आज, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 04 मार्च 2021 का पंचांग, रवि योग और सर्वार्थ सिद्धि योग आज, जानें मुहूर्त

Aaj Ka Panchang: हिन्दू कैलेंडर के अनुसार, आज फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि है। आज 04 मार्च 2021 और दिन गुरुवार है। आज के दिन दो योग बन रहे हैं। रवि योग प्रात:काल से शाम तक और रात से लेकर अगले दिन सुबह तक रहेगा, वहीं सर्वार्थ सिद्धि योग रात से लेकर अगले दिन प्रात:काल तक है। आज गुरुवार के दिन आपको भगवान विष्णु और देव गुरु बृहस्पति की पूजा करनी चाहिए। आज के पंचांग में राहुकाल, शुभ मुहूर्त, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, चंद्रोदय, सूर्यास्त, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

आज का पंचांग

दिन: गुरुवार, फाल्गुन मास, कृष्ण पक्ष, षष्ठी तिथि।

आज का राहुकाल: दोपहर 01:30 बजे से 03:00 बजे तक।

आज का दिशाशूल: दक्षिण।

आज की भद्रा: रात्रि के 10:00 बजे से प्रारंभ 05 मार्च को प्रात: 08:55 बजे समाप्त।

विक्रम संवत 2077 शके 1942 उत्तरायन, दक्षिणगोल, शिशिर ऋतु फाल्गुन मास कृष्ण पक्ष की षष्ठी 22 घंटे तक, तत्पश्चात सप्तमी विशाखा नक्षत्र 23 घंटे 58 मिनट तक, तत्पश्चात अनुराधा नक्षत्र व्याघात योग 23 घंटे 34 मिनट तक, तत्पश्चात हर्षण योग तुला में चंद्रमा 18 घंटे 20 मिनट तक तत्पश्चात वृश्चिक में।

सूर्योदय और सूर्यास्त

आज के दिन सूर्योदय प्रात:काल 06 बजकर 43 मिनट पर हुआ है, वहीं सूर्यास्त शाम को ठीक 06 बजकर 23 मिनट पर होगा।

चंद्रोदय और चंद्रास्त

आज का चंद्रोदय रात 11 बजकर 53 मिनट पर होगा। चंद्र का अस्त अगले दिन 05 मार्च को सुबह 10 बजकर 08 मिनट पर होगा।

आज का शुभ समय

अभिजित मुहूर्त: आज दोपहर 12 बजकर 10 मिनट से दोपहर 12 बजकर 56 मिनट तक।

सर्वार्थ सिद्धि योग: आज रात 11 बजकर 58 मिनट से अगले दिन 05 मार्च को प्रात: 06 बजकर 42 मिनट तक।

अमृत काल: आज दोपहर 03 बजकर 46 मिनट से शाम 05 बजकर 15 मिनट तक।

रवि योग: आज प्रात: 06 बजकर 43 मिनट से शाम 06 बजकर 14 मिनट तक। उसके बाद रात 11 बजकर 58 मिनट से अगले दिन 05 मार्च को प्रात: 06 बजकर 42 मिनट तक।

विजय मुहूर्त: दोपहर 02 बजकर 30 मिनट से दोपहर 03 बजकर 16 मिनट तक।

आज फाल्गुन कृष्ण षष्ठी है। आज गुरुवार के दिन विष्णु चालीसा, भगवत् पुराण, विष्णु मन्त्रों का जाप करना अत्यंत कल्याणकारी माना जाता है। आज आप कोई नया कार्य करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें।

chat bot
आपका साथी