Aaj Ka Panchang: पढ़ें 04 अगस्त 2021 का पंचांग, कामिका एकादशी आज, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

Aaj Ka Panchang हिन्दू कैलेंडर के अनुसार आज सावन मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि है। आज 04 अगस्त 2021 और दिन बुधवार है। आज सावन की पहली एकादशी है जिसे कामिका एकादशी कहते हैं। आज सर्वार्थ सिद्धि योग पूरे दिन है।

By Kartikey TiwariEdited By: Publish:Wed, 04 Aug 2021 07:53 AM (IST) Updated:Wed, 04 Aug 2021 01:04 PM (IST)
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 04 अगस्त 2021 का पंचांग, कामिका एकादशी आज, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 04 अगस्त 2021 का पंचांग, कामिका एकादशी आज, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

Aaj Ka Panchang: हिन्दू कैलेंडर के अनुसार, आज सावन मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि है। आज 04 अगस्त 2021 और दिन बुधवार है। आज सावन की पहली एकादशी है, जिसे कामिका एकादशी कहते हैं। आज के दिन लोग व्रत रखते हैं और भगवान विष्णु की पूजा करते हैं। उनकी कृपा से सभी पापों से मुक्ति मिलती है। आज सर्वार्थ सिद्धि योग पूरे दिन है। आज बुधवार के दिन आपको गणेश जी की भी आराधना करनी चाहिए क्योंकि सावन माह शिव परिवार की पूजा के लिए उत्तम होता है। आज के पंचांग में राहुकाल, शुभ मुहूर्त, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, चंद्रोदय, सूर्यास्त, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

आज का पंचांग

दिन: बुधवार, श्रावण मास, कृष्ण पक्ष, एकादशी तिथि।

आज का दिशाशूल: उत्तर।

आज का राहुकाल: दोपहर 12:00 बजे से 01:30 बजे तक।

कल का पर्व एवं त्योहार: कामदा एकादशी।

विक्रम संवत 2078 शके 1943 दक्षिणायन, उत्तरगोल, वर्षा ऋतु श्रावण मास कृष्ण पक्ष की एकादशी 15 घंटे 18 मिनट तक, तत्पश्चात् द्वादशी मृगसिरा नक्षत्र 28 घंटे 25 मिनट तक, तत्पश्चात् आद्रा नक्षत्र व्याघात योग 24 घंटे 50 मिनट तक, तत्पश्चात् हर्षण योग वृष में चंद्रमा 15 घंटे 08 मिनट तक तत्पश्चात् मिथुन में।

सूर्योदय और सूर्यास्त

आज के दिन सूर्योदय प्रात:काल 05 बजकर 44 मिनट पर हुआ है, वहीं सूर्यास्त शाम को 07 बजकर 10 मिनट पर होगा।

चंद्रोदय और चंद्रास्त

आज का चंद्रोदय देर रात 02 बजकर 26 मिनट पर होगा। चंद्र के अस्त का समय अगले दिन दोपहर 04 बजकर 03 मिनट पर है।

आज का शुभ समय

अभिजित मुहूर्त: आज ऐसा कोई मुहूर्त प्राप्त नहीं है।

सर्वार्थ सिद्धि योग: आज प्रात: 05 बजकर 44 मिनट से अगले दिन प्रात: 04 बजकर 25 मिनट तक।

विजय मुहूर्त: दोपहर 02 बजकर 41 मिनट से दोपहर 03 बजकर 35 मिनट तक।

अमृत काल: आज शाम 06 बजकर 38 मिनट से रात 08 बजकर 25 मिनट तक।

आज सावन कृष्ण एकादशी है। आज बुधवार के दिन गणेश चालीसा का पाठ करना चाहिए और गणपति मंत्रों का जाप करना चाहिए। आज आप कोई नया कार्य करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें।

chat bot
आपका साथी