Aaj Ka Panchang: पढ़ें 04 अगस्त 2020 का पंचांग, भाद्रपद मास प्रारंभ, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

Panchang 04 August 2020 हिन्दी पंचांग के अनुसार आज से भाद्रपद मास का प्रारंभ हुआ है। आज भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि और दिन मंगलवार है।

By Kartikey TiwariEdited By: Publish:Tue, 04 Aug 2020 06:34 AM (IST) Updated:Tue, 04 Aug 2020 10:12 AM (IST)
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 04 अगस्त 2020 का पंचांग, भाद्रपद मास प्रारंभ, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 04 अगस्त 2020 का पंचांग, भाद्रपद मास प्रारंभ, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

Panchang 04 August 2020: हिन्दी पंचांग के अनुसार, आज से भाद्रपद मास का प्रारंभ हुआ है। आज भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि और दिन मंगलवार है। आज रात में द्विपुष्कर योग बन रहा है, जो अगले दिन सुबह तक रहेगा। आज मंगलवार का दिन राम भक्त हनुमान जी की पूजा के लिए स​मर्पित होता है, इसलिए आज हनुमान चालीसा, सुंदरकांड, हनुमान जी की आरती करना आपके लिए मंगलकारी होगा। आज के पंचांग में राहुकाल, दिशाशूल, शुभ मुहूर्त के अलावा सूर्योदय, सूर्यास्त, चंद्रोदय, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

आज का पंचांग

दिन: मंगलवार, भाद्रपद मास, कृष्ण पक्ष, प्रतिपदा तिथि।

आज का राहुकाल: दोपहर 03 बजे से 04:30 मिनट तक।

आज का दिशाशूल: उत्तर

पंचक: रात्रि के 08:47 बजे से प्रारंभ, 09 अगस्त को शाम 07:06 बजे सामप्त।

विक्रम संवत 2077 शके 1942 दक्षिणायण, उत्तर गोल, वर्षा ऋतु भाद्रपद मास कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा 21 घंटे 55 मिनट तक, तत्पश्चात् द्वितीया श्रवण नक्षत्र 08 घंटे 11 मिनट तक, तत्पश्चात् धनिष्ठा नक्षत्र आयुष्मान योग 05 घंटे 46 मिनट तक, तत्पश्चात् सौभाग्य योग मकर में चंद्रमा 20 घंटे 47 मिनट तक तत्पश्चात् कुंभ में।

सूर्योदय और सूर्यास्त

04 अगस्त को सूर्योदय सुबह 05 बजकर 44 मिनट पर और सूर्यास्त शाम को 07 बजकर 10 मिनट पर होगा।

चंद्रोदय और चंद्रास्त

आज के दिन चंद्रोदय शाम को 07 बजकर 56 मिनट पर होगा और चंद्र का अस्त अगले दिन सुबह 06 बजकर 04 मिनट पर।

आज का शुभ समय 

अभिजित मुहूर्त: दोपहर 12 बजे से 12 बजकर 54 मिनट तक।

अमृत काल: रात में 10 बजकर 32 मिनट से देर रात 12 बजकर 13 मिनट तक।

द्विपुष्कर योग: आज रात 09 बजकर 54 मिनट से अगले दिन 05 अगस्त को सुबह 05 बजकर 45 मिनट तक।

विजय मुहूर्त: दोपहर 02 बजकर 41 मिनट से दोपहर 03 बजकर 35 मिनट तक।

आज से भाद्रपद मास का प्रारंभ हुआ है। भाद्रपद मास वर्षा काल होता है। इस माह में अत्यधिक वर्षा होती है। भाद्रपद मास के पहले दिन आज आप कोई कार्य करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें।

chat bot
आपका साथी