Aaj Ka Panchang: पढ़ें 03 मई 2021 का पंचांग, शीतला सप्तमी आज, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

Aaj Ka Panchang हिन्दी पंचांग के अनुसार आज वैशाख मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि है। आज 03 मई 2021 और दिन सोमवार है। आज शीतला सप्तमी है। आज के दिन शीतला माता की पूजा की जाती है। उनकी कृपा से आरोग्य जीवन प्राप्त होता है।

By Kartikey TiwariEdited By: Publish:Mon, 03 May 2021 07:22 AM (IST) Updated:Mon, 03 May 2021 07:22 AM (IST)
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 03 मई 2021 का पंचांग, शीतला सप्तमी आज, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 03 मई 2021 का पंचांग, शीतला सप्तमी आज, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

Aaj Ka Panchang: हिन्दी पंचांग के अनुसार, आज वैशाख मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि है। आज 03 मई 2021 और दिन सोमवार है। आज शीतला सप्तमी है। आज के दिन शीतला माता की पूजा की जाती है। उनकी कृपा से आरोग्य जीवन प्राप्त होता है। आज सर्वार्थ सिद्धि योग और रवि योग भी बन रहा है। आज सोमवार के दिन आपको भगवान शिव की पूजा करनी चाहिए। उनके आशीष से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। आज के पंचांग में राहुकाल, शुभ मुहूर्त, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, चंद्रोदय, सूर्यास्त, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

आज का पंचांग

दिन: सोमवार, वैशाख मास, कृष्ण पक्ष, सप्तमी तिथि।

आज का दिशाशूल: पूर्व।

आज का राहुकाल: प्रात: 07:30 बजे से 09:00 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार: शीतला सप्तमी।

विक्रम संवत 2078 शके 1943 उत्तरायन, उत्तरगोल, वसंत ऋतु वैशाख मास कृष्ण पक्ष की सप्तमी 13 घंटे 40 मिनट तक, तत्पश्चात् अष्टमी उत्तराषाढ़ा नक्षत्र 08 घंटे 22 मिनट तक, तत्पश्चात् श्रवण नक्षत्र शुभ योग 21 घंटे 36 मिनट तक, तत्पश्चात् शुक्ल योग मकर में चंद्रमा।

सूर्योदय और सूर्यास्त

आज के दिन सूर्योदय प्रात:काल 05 बजकर 39 मिनट पर हुआ है, वहीं सूर्यास्त शाम को ठीक 06 बजकर 58 मिनट पर होगा।

चंद्रोदय और चंद्रास्त

आज का चंद्रोदय देर रात 01 बजकर 33 मिनट पर होगा। चंद्र के अस्त का समय अगले दिन 04 मई को दिन में 11 बजकर 19 मिनट है।

आज का शुभ समय

अभिजित मुहूर्त: आज दिन में 11 बजकर 52 मिनट से दोपहर 12 बजकर 45 मिनट तक।

सर्वार्थ सिद्धि योग: आज सुबह 08 बजकर 22 मिनट से अगले दिन प्रात: 05 बजकर 38 मिनट तक।

विजय मुहूर्त: दोपहर 02 बजकर 31 मिनट से दोपहर 03 बजकर 25 मिनट तक।

रवि योग: आज सुबह 05 बजकर 39 मिनट से सुबह 08 बजकर 22 मिनट तक।

अमृत काल: आज रात 10 बजकर 01 मिनट से रात 11 बजकर 37 मिनट तक।

आज वैशाख कृष्ण सप्तमी है। आज सोमवार के दिन शिव चालीसा और भगवान शिव के मंत्रों का जाप करना अत्यंत कल्याणकारी माना जाता है। आज आप कोई नया कार्य करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें।

chat bot
आपका साथी