Aaj Ka Panchang: पढ़ें 03 अगस्त 2021 का पंचांग, सावन का दूसरा मंगला गौरी व्रत आज, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

Aaj Ka Panchang हिन्दी पंचांग के अनुसार आज सावन मास के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि है। आज 03 अगस्त 2021 और दिन मंगलवार है। आज सावन मास का दूसरा मंगला गौरी व्रत है। आज के दिन महिलाएं अखंड सौभाग्य के लिए मंगला गौरी का व्रत रखती हैं।

By Kartikey TiwariEdited By: Publish:Tue, 03 Aug 2021 07:17 AM (IST) Updated:Tue, 03 Aug 2021 07:25 AM (IST)
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 03 अगस्त 2021 का पंचांग, सावन का दूसरा मंगला गौरी व्रत आज, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 03 अगस्त 2021 का पंचांग, सावन का दूसरा मंगला गौरी व्रत आज, जानें मुहूर्त

Aaj Ka Panchang: हिन्दी पंचांग के अनुसार, आज सावन मास के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि है। आज 03 अगस्त 2021 और दिन मंगलवार है। आज सावन मास का दूसरा मंगला गौरी व्रत है। आज के दिन महिलाएं अखंड सौभाग्य के लिए मंगला गौरी का व्रत रखती हैं। विधि विधान से पूजा करती हैं। माता मंगला गौरी को सुहाग की सामाग्री अर्पित करती हैं। आज मंगलवार के दिन आपको संकटमोचन ​हनुमान जी की आराधना करनी चाहिए। वे सभी मनोकामनाओं की पूर्ति करते हैं। आज दोपहर तक भद्रा है। दोपहर से एकादशी ति​थि का प्रारंभ होगा। आज के पंचांग में राहुकाल, शुभ मुहूर्त, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, चंद्रोदय, सूर्यास्त, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

आज का पंचांग

दिन: मंगलवार, श्रावण मास, कृष्ण पक्ष, दशमी तिथि।

आज का दिशाशूल: उत्तर।

आज का राहुकाल: दोपहर 03:00 बजे से 04:30 बजे तक।

आज की भद्रा: दोपहर 01:00 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार: मंगला गौरी पूजन।

विक्रम संवत 2078 शके 1943 दक्षिणायन, उत्तरगोल, वर्षा ऋतु श्रावण मास कृष्ण पक्ष की दशमी 13 घंटे तक, तत्पश्चात् एकादशी रोहिणी नक्षत्र 25 घंटे 44 मिनट तक, तत्पश्चात् मृगसिरा नक्षत्र धु्रव योग 24 घंटे 06 मिनट तक, तत्पश्चात् व्याघात योग वृष में चंद्रमा।

सूर्योदय और सूर्यास्त

आज के दिन सूर्योदय प्रात:काल 05 बजकर 44 मिनट पर हुआ है, वहीं सूर्यास्त शाम को 07 बजकर 11 मिनट पर होगा।

चंद्रोदय और चंद्रास्त

आज का चंद्रोदय देर रात 01 बजकर 41 मिनट पर होगा। चंद्र के अस्त का समय अगले दिन दोपहर 03 बजकर 08 मिनट पर है।

आज का शुभ समय

विजय मुहूर्त: दोपहर 02 बजकर 42 मिनट से दोपहर 03 बजकर 35 मिनट तक।

अभिजित मुहूर्त: आज दोपहर 12 बजे से दोपहर 12 बजकर 54 मिनट तक।

अमृत काल: आज रात 10 बजकर 08 मिनट से रात 11 बजकर 56 मिनट तक।

आज सावन कृष्ण दशमी है। आज मंगलवार के दिन हनुमान चालीसा, सुंदरकांड, बजरंग बाण आदि का पाठ करना चाहिए और बजरंगबली के मंत्रों का जाप करना चाहिए। आज आप कोई नया कार्य करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें।

chat bot
आपका साथी