Aaj Ka Panchang: पढ़ें 01 अगस्त 2021 का पंचांग, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल
Aaj Ka Panchang आज सावन मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि है। आज 01 अगस्त 2021 और दिन रविवार है। आज से अंग्रेजी कैलेंडर के आठवें माह अगस्त का प्रारंभ हुआ है। आज रविवार को सूर्य देव की आराधना करनी चाहिए। कर्मक्षेत्र में भाग्य प्रबल होता है।
Aaj Ka Panchang: हिन्दू कैलेंडर के अनुसार, आज सावन मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि है। आज 01 अगस्त 2021 और दिन रविवार है। आज से अंग्रेजी कैलेंडर के आठवें माह अगस्त का प्रारंभ हुआ है। इस माह में रक्षाबंधन, जन्माष्टमी, हरियाली तीज जैसे कई महत्वपूर्ण व्रत एवं त्योहार आने वाले हैं। आज रविवार के दिन आपको सूर्य देव की आराधना करनी चाहिए। उनको जल अर्पित करने से कर्मक्षेत्र में भाग्य प्रबल होता है। मान, सम्मान और सफलता मिलती है। आज के पंचांग में राहुकाल, शुभ मुहूर्त, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, चंद्रोदय, सूर्यास्त, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।
आज का पंचांग
दिन: रविवार, श्रावण मास, कृष्ण पक्ष, अष्टमी तिथि।
आज का दिशाशूल: पश्चिम।
आज का राहुकाल: शाम 04:30 बजे से 06:00 बजे तक।
विक्रम संवत 2078 शके 1943 दक्षिणायन, उत्तरगोल, वर्षा ऋतु श्रावण मास कृष्ण पक्ष की अष्टमी 07 घंटे 57 मिनट तक, तत्पश्चात् नवमी भरणी नक्षत्र 19 घंटे 36 मिनट तक, तत्पश्चात् कृतिका नक्षत्र गण्ड योग 22 घंटे 01 मिनट तक, तत्पश्चात् वृद्धि योग मेष में चंद्रमा 26 घंटे 33 मिनट तक तत्पश्चात् वृष में।
सूर्योदय और सूर्यास्त
आज के दिन सूर्योदय प्रात:काल 05 बजकर 42 मिनट पर हुआ है, वहीं सूर्यास्त शाम को 07 बजकर 12 मिनट पर होगा।
चंद्रोदय और चंद्रास्त
आज का चंद्रोदय रात 12 बजकर 24 मिनट पर होगा। चंद्र के अस्त का समय अगले दिन दोपहर 01 बजकर 18 मिनट पर है।
आज का शुभ समय
अभिजित मुहूर्त: आज दोपहर 12 बजे से दोपहर 12 बजकर 54 मिनट तक।
विजय मुहूर्त: दोपहर 02 बजकर 42 मिनट से दोपहर 03 बजकर 36 मिनट तक।
अमृत काल: आज दोपहर 02 बजकर 13 मिनट से शाम 04 बजकर 01 मिनट तक।
आज सावन कृष्ण अष्टमी है। आज रविवार के दिन सूर्य चालीसा का पाठ करना चाहिए और सूर्य मंत्रों का जाप करना चाहिए। आज आप कोई नया कार्य करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें।