Navratri 2021 Wishes: इस नवरात्रि आप पर बरसे मां दुर्गा की कृपा, खुशियां महके आपके घर-आंगन

Navratri 2021 Wishes आज इस नवरात्रि आप अपने मित्रों को बधाई एवं शुभकामना संदेश फेसबुक और व्हाट्सएप के जरिए भेजें उनके जीवन में भी मां दुर्गा और भगवान श्रीराम की कृपा हो और वे अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति कर सकें।

By Kartikey TiwariEdited By: Publish:Mon, 12 Apr 2021 02:00 PM (IST) Updated:Tue, 13 Apr 2021 07:21 AM (IST)
Navratri 2021 Wishes: इस नवरात्रि आप पर बरसे मां दुर्गा की कृपा, खुशियां महके आपके घर-आंगन
Navratri 2021 Wishes: इस नवरात्रि आप पर बरसे मां दुर्गा की कृपा, खुशियां महके आपके घर-आंगन

Navratri 2021 Wishes: चैत्र नवरात्रि का त्योहार हर वर्ष चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से प्रारंभ होती है। इस वर्ष चैत्र नवरात्रि का प्रारंभ आज 13 अप्रैल दिन मंगलवार से हो रहा है। नवरात्रि के दिनों में मां दुर्गा के नव स्वरुपों की विधि विधान से पूजा की जाती है। चैत्र नवमी को राम नवमी कहते हैं, इस तिथि को भगवान राम को जन्म हुआ था, इसलिए य​ह राम नवमी कहलाती है। इस नवरात्रि आप मां दुर्गा की आराधना करें और भगवान श्री राम की भक्ति से अपने मनोकामनाओं की पूर्ति करें, जीवन के सभी कष्टों से पार पाएं। इस नवरात्रि आप अपने मित्रों को बधाई एवं शुभकामना संदेश फेसबुक और व्हाट्सएप के जरिए भेजें, उनके जीवन में भी मां दुर्गा और भगवान श्रीराम की कृपा हो और वे अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति कर सकें।

चैत्र नवरात्रि 2021 की शुभकामनाएं

1. चैत्र का माह है अति पावन,

मां दुर्गा का रूप है अति सुहावन,

इस नवरात्रि आप पर बरसे मां की कृपा,

खुशियां महके आपके घर-आंगन।

चैत्र नवरात्रि 2021 की बधाई एवं शुभकामनाएं।

2. सारा जहां है जिसकी शरण में,

नमन है उस मां के चरण में,

हम हैं उस मां के चरणों की धूल,

आओ मिलकर मां को चढ़ाएं श्रद्धा के फूल!

शुभ चैत्र नवरात्रि 2021

3. हम को था इंतजार वो घड़ी आ गयी,

होकर सिंह पर सवार माता रानी आ गयी,

होगी अब मन की हर मुराद पूरी,

हरने अब सारे दुःख माता द्वार आ गयी।

Happy Navratri 2021

4. माता का जब पर्व है आता,

ढेरों खुशियां साथ है लाता,

इस बार मां आपको वो सबकुछ दे,

जो कुछ आपका दिल है चाहता।

चैत्र नवरात्रि 2021 की शुभकामनाएं!

5. या देवी सर्वभूतेषु शक्ति रूपेण संस्थिता।

नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

चैत्र नवरात्रि 2021 की बधाई एवं शुभकामनाएं।

आप पर मां दुर्गा की कृपा बनी रहे।

6. देवी दुर्गा के कदम आपके घर में आएं,

आप खुशहाली से नहाएं,

परेशानियां आपसे आंखें चुराएं।

Happy Navratri 2021

7. सारा जहां है जिसकी शरण में,

नमन है उस मां के चरण में।

हम हैं उस मां के चरणों की धूल,

आओ मिलकर मां को चढ़ाएं श्रद्धा के फूल!

शुभ चैत्र नवरात्रि 2021

chat bot
आपका साथी