Navratri 2021: जानिए, राशि अनुसार इस नवरात्रि में चढ़ाएं मां दुर्गा को कौन सा फूल?

Navratri 2021 नवरात्रि में मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए आज हम आपको बता रहे हैं राशि के अनुसार मां दुर्गा को कौन से फूल चढ़ाना चाहिए। ऐसा करने से मां दुर्गा शीघ्र प्रसन्न होती हैं और आपकी सभी मनोकामनाओं की पूर्ति करती हैं.....

By Jeetesh KumarEdited By: Publish:Sun, 10 Oct 2021 01:00 PM (IST) Updated:Mon, 11 Oct 2021 07:30 AM (IST)
Navratri 2021: जानिए, राशि अनुसार इस नवरात्रि में चढ़ाएं मां दुर्गा को कौन सा फूल?
जानिए, राशि अनुसार इस नवरात्रि में चढ़ाएं मां दुर्गा को कौन सा फूल?

Navratri 2021: शारदीय नवरात्रि विशेष रूप से मां दुर्गा के पूजन को समर्पित होती है। नवरात्रि में नौ दुर्गा और दश विद्या का पूजन किया जाता है। नवरात्रि के नौ दिन कलश स्थापना करके मां दुर्गा के अलग-अलग रूपों का पूजन किया जाता है। मान्यता है कि नवरात्रि में मां दुर्गा का हमारे घरों में वास होता है। इस काल में मां दुर्गा को प्रसन्न कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया जाता है। इस नवरात्रि में मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए आज हम आपको बता रहे हैं राशि के अनुसार मां दुर्गा को कौन से फूल चढ़ाना चाहिए। ऐसा करने से मां दुर्गा शीघ्र प्रसन्न होती हैं और आपकी सभी मनोकामनाओं की पूर्ति करती हैं.....

1-मेष राशि- मेष राशि के जातकों को मां दुर्गा को लाल रंग के फूल अर्पित करने चाहिए। गुड़हल, गुलाब, लाल कनेर या कमल का फूल चढ़ाना चाहिए।

2-वृष राशि- वृष राशि के जातकों को नवरात्रि में मां दुर्गा को सफेद रंग के फूल चढ़ाना शुभ होता है। इस नवरात्रि में मां को बेला, हरश्रृगांर, सफेद कनेर, या सफेद गुड़हल का फूल चढ़ाना चाहिए।

3-मिथुन राशि- मिथुन राशि के जातकों को मां दुर्गा की पूजा में पीला कनेर, गुड़हल, गेंदा या केवड़ा का फूल चढ़ाने से आपकी सभी मनोकामनाओं की पूर्ति होगी।

4-कर्क राशि- कर्क राशि के जातकों को भी इस नवरात्रि में सफेद या गुलाबी रंग के फूल चढ़ाने चाहिए। गुलाब,सदाबहार, कनेर, कमल का फूल चढ़ाना चाहिए।

5-सिंह राशि- सिंह राशि के जातकों को कमल, गुलाब, कनेर या गुड़हल से मां दुर्गा की पूजा करनी चाहिए। ऐसा करने से साल भर आप पर मां दुर्गा की कृपा बनी रहेगी।

6- कन्या राशि- कन्या राशि के जातकों को नवरात्रि में मां दुर्गा को सुगंधित फूल चढ़ाना लाभ प्रद होगा। वो गुलाब, गुड़हल, गेंदा, या हरसिंगार के फूलों से मां दुर्गा की आराधना करनी चाहिए।

7-तुला राशि- तुला राशि के जातकों के लिए मां दुर्गा को सफेद रंग के फूल चढ़ाना शुभ होगा। वो मां दुर्गा को सफेद कमल, कनेर, बेला या केवड़ा का फूल चढ़ाना चाहिए।

8-वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि के जातकों के लिए मां दुर्गा को लाल रंग के फूल चढ़ाने से सुख-समृद्धि की प्राप्ति होगी। गुलाब, गुड़हल या कमल का फूल चढ़ाना शुभ होता है।

9- धनु राशि- इस राशि के जातक मां दुर्गा को पीले रंग का फूल चढ़ाना चाहिए। गेंदा, पीला कनेर या पीले केवड़े का फूल चढ़ाएं,ऐसा करने से रोग से मुक्ति मिलेगी और संपन्नता की प्राप्ति होगी।

10-मकर राशि- मकर राशि के जातकों के लिए सबसे शुभ नीले रंग के फूल चढ़ाना है। इस राशि के जातकों को विष्णुकांता या नीले गुलाब का फूल चढ़ाना विशेष फल प्रदान करता है।

11- कुंभ राशि- कुभं राशि के जातकों भी इस नवरात्रि में शनिग्रह के प्रभाव से मुक्ति के लिए मां दुर्गा को नीले रंग के फूल चढ़ाने चाहिए। ऐसा करने से उनके सभी रोग-दोष समाप्त होंगे।

12-मीन राशि- मीन राशि के जातकों को मां दुर्गा को पीले रंग के फूल या गेंदा,गुलाब, गुड़हल का फूल चढ़ाना चाहिए। ऐसा करने से मां दुर्गा जरूर प्रसन्न होती हैं अपना आशीर्वाद प्रदान करती हैं।

डिसक्लेमर

'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'

chat bot
आपका साथी