Navratri 2021 LIVE Aarti: नवरात्रि में इस तरह देख पाएंगे मां वैष्णो देवी की लाइव आरती

Navratri 2021 LIVE Aarti भक्त मां वैष्णो देवी की विशेष आरती घर बैठे ही देख पाएंगे। साथ ही उनके दर्शन भी कर पाएंगे। इस लेख में हम आपको मां वैष्णो देवी की लाइव आरती कैसे देखी जा सकती है इसकी जानकारी दे रहे हैं।

By Shilpa SrivastavaEdited By: Publish:Mon, 12 Apr 2021 04:25 PM (IST) Updated:Tue, 13 Apr 2021 07:23 AM (IST)
Navratri 2021 LIVE Aarti: नवरात्रि में इस तरह देख पाएंगे मां वैष्णो देवी की लाइव आरती
Navratri 2021 LIVE Aarti: नवरात्रि में इस तरह देख पाएंगे मां वैष्णो देवी की लाइव आरती

Mata Vaishno Devi Live Aarti: 13 अप्रैल से चैत्र नवरात्रि शुरू हो रही है। इस दौरान हर कोई मां दुर्गा की पूजा करते हैं। साथ ही कई लोग नवरात्रि के दौरान वैष्णो देवी भी जाते हैं और मां के दर्शन कर आते हैं। लेकिन कोरोना के चलते शायद लोग ऐसा न कर पाएं। ऐसे में भक्त मां वैष्णो देवी की विशेष आरती घर बैठे ही देख पाएंगे। साथ ही उनके दर्शन भी कर पाएंगे। इस लेख में हम आपको मां वैष्णो देवी की लाइव आरती कैसे देखी जा सकती है इसकी जानकारी दे रहे हैं।

जानें कैसे ऑनलाइन देखें मां वैष्णो देवी की आरती:

श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने माता वैष्णो देवी की आरती के लिए एक मोबाइल ऐप लॉन्च की है। इस ऐप के जरिए भक्त मां की आरती घर बैठे ही देख पाएंगे। इसके साथ ही मां की लाइव आरती भी कर पाएंगे और उनके दर्शन भी कर पाएंगे। बता दें कि इस ऐप के जरिए यात्रा पर जाने के लिए रजिस्ट्रेशन भी कराया जा सकता है। ऐसे में यह ऐप भक्तों के कई काम आ सकती है। इस ऐप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकेगा। इसे एंड्रॉइड प्लेटफॉर्म पर ही फिलहाल उपलब्ध कराया गया है। इस ऐप में माता के दर्शन से लेकर, यात्रा पर्ची, बैटरी कार, हेलिकॉप्टर सर्विस, हवन पूजा, प्रसाद, डोनेशन, ऑनलाइन पूजा जैसे कार्य घर पर बैठे किया जा सकता है।

जानें किस समय देख पाएंगे लाइव आरती:

इस ऐप में पहले 5 लिंक थे लेकिन अब 8 लिंक कर दिए गए हैं। इन्हीं में से कएक है लाइव आरती का। यहां से वैष्णो देवी की आरती को लाइव देखा जा सकेगा। सुबह की आरती का सीधा प्रसारण सुबह 6.20 बजे से सुबह 8.15 बजे तक और शाम को 6.20 बजे से रात 8.15 बजे तक देखने को मिलेगा। साथ ही भक्त पवित्र पिंडियों के दर्शन भी कराए जाएंगे। नवरात्रि के दौरान यह ऐप लॉन्च कर श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने श्रद्धालुओं को मां के करीब पहुंचा दिया है।  

chat bot
आपका साथी