Mithun Sankranti 2021: आज है सूर्य की मिथुन संक्रांति, जानें आपकी राशि पर क्या होगा प्रभाव

Mithun Sankranti 2021 आज सूर्य की मि​थुन संक्रांति है। आज से सूर्य मिथुन राशि में प्रवेश कर गए हैं। आज 15 जून से लेकर 16 जुलाई तक सूर्य मिथुन राशि में ही रहेंगे। सूर्य का राशि परिवर्तन सभी 12 राशियों को प्रभावित करता है।

By Kartikey TiwariEdited By: Publish:Tue, 15 Jun 2021 07:03 AM (IST) Updated:Tue, 15 Jun 2021 07:04 AM (IST)
Mithun Sankranti 2021: आज है सूर्य की मिथुन संक्रांति, जानें आपकी राशि पर क्या होगा प्रभाव
Mithun Sankranti 2021: आज है सूर्य की मिथुन संक्रांति, जानें आपकी राशि पर क्या होगा प्रभाव

Mithun Sankranti 2021: आज सूर्य की मि​थुन संक्रांति है। आज से सूर्य मिथुन राशि में प्रवेश कर गए हैं। आज 15 जून से लेकर 16 जुलाई तक सूर्य मिथुन राशि में ही रहेंगे। सूर्य जब एक राशि से दूसरी रा​शि में प्रवेश करते हैं, तो उसे संक्रांति कहा जाता है। जिस राशि में प्रवेश करते हैं, उस राशि से जुड़ी संक्रांति होती है। सूर्य का राशि परिवर्तन सभी 12 राशियों को प्रभावित करता है। किसी राशि के लिए सूर्य की संक्रांति अच्छे परिणाम देने वाली होती है, तो किसी के लिए यह अशुभ या नकारात्मक परिणाम देने वाली साबित होती है। आइए जानते हैं सूर्य के मिथुन संक्रांति से जुड़े समय के बारे में।

मिथुन संक्रांति 2021: 25 जून, दिन मंगलवार

सूर्य का मिथुन राशि में प्रवेश का समय

आज सुबह 06 बजकर 17 मिनट पर।

मिथुन संक्रान्ति महापुण्य काल

आज सुबह 06 बजकर 17 मिनट से सुबह 08 बजकर 36 मिनट तक। महापुण्य काल का कुल समय 02 घंटा 20 मिनट का है।

मिथुन संक्रान्ति पुण्य काल

आज सुबह 06 बजकर 17 मिनट से दोपहर 01 बजकर 43 मिनट तक। मिथुन संक्रान्ति का पुण्य काल का कुल समय 07 घंटा 27 मिनट का है।

मिथुन संक्रांति का प्रभाव

इस संक्रांति के कारण भय और चिंता का माहौल रहता है। लोग सर्दी-जुकाम से पीड़ित रहेंगे। कई स्थानों पर या देशों के मध्य संघर्ष की स्थिति पैदा हो सकती है। वस्तुओं की लागत सामान्य होगी। मिथुन संक्रांति में भ्रष्टाचारी और अपराधी सक्रिय हो सकते हैं।

इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत

मेष: बिजनेस या सेल्स से जुड़े लोगों को यात्रा करनी होगा। संतान से संबंध ठीक नहीं रहेगा। सूर्य देव की पूजा करें।

वृष: बिजनेस में अच्छी डील से लाभ होगा। नौकरी में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। आपके क​रियर में तरक्की होगी। सेहत पर ध्यान दें।

मिथुन: आपको सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। बिजनेस के लिए समय अच्छा रहेगा। करियर में लाभ का योग बन रहा है। सेहत अच्छी रहेगी।

कर्क: बिजनेस से जुड़े लोगों को विदेश से लाभ का योग बन रहा है। किसी पर ज्यादा भरोसा मत करें। धोखा मिल सकता है। सेहत थोड़ी ढीली रहेगी।

सिंह: इस राशि के लोगों को करियर में सफलता मिलेगी। आपका प्रभाव बढ़ेगा। नए लोगों से मुलाकात होगी। दोस्तों से संबंध अच्छे रहेंगे।

कन्या: करियर के लिए यह समय अच्छा रहेगा। आपको नौकरी में कई नए अवसर प्राप्त होंगे। बिजनेस से जुड़े लोगों की इस समय में चांदी होगी। काफी मुनाफा होगा। कार्यों में सफलता मिलेगी।

तुला: किसी भी कार्य में सफलता के लिए आपको अत्यधिक मेहनत करनी होगी। पिता से संबंध खराब हो सकते हैं। वाणी पर संयम रखें। कोई भी फैसला सोच समझ कर करें।

वृश्चिक: सरकारी नौकरी वालों को लाभ के अवसर मिलेंगे। दोस्तों और रिश्तेदारों से संबंध खराब हो सकते हैं। गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखें।

धनु: क्रोध न करें। संयम से काम लें, वरना आपके काम बिगड़ सकते हैं। इस समय में आपको कोई बड़े फैसले लेने पड़ सकते हैं। आपको बड़े लोगों का सुझाव लेना चाहिए।

मकर: शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। रोग और शारीरिक कष्ट दूर होंगे। नौकरी परिवर्तन करने से आपको लाभ होगा। जॉब बदलने की सोच रहे हैं, तो समय ठीक है।

कुंभ: बिजनेस से जुड़े लोगों को नए अनुबंध मिलेंगे, जिससे लाभ होगा। इस समय में आप सकारात्मक सोच रखेंगे। काम कराने के लिए गलत मार्ग का चुनाव न करें।

मीन: यह समय काल आपके लिए ठीक रहेगा। कार्यों में सफलता मिलेगी। विवाह का योग बन रहा है। मां की सेहत का ध्यान रखें।

डिसक्लेमर

'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'

chat bot
आपका साथी