May 2021 Weekly Vrat Evam Tyohar: जानें कब है वरूथिनी एकादशी व्रत, श​नि प्रदोष और मासिक शिवरात्रि

May 2021 Weekly Vrat Evam Tyohar मई 2021 का दूसरा सप्ताह प्रारंभ हो चुका है। इस सप्ताह में आज शीतला सप्तमी व्रत है। इस सप्ताह में वरूथिनी एकादशी व्रत शनि प्रदोष व्रत और मासिक शिवरात्रि जैसे व्रत एवं त्योहार आने वाले हैं।

By Kartikey TiwariEdited By: Publish:Mon, 03 May 2021 10:30 AM (IST) Updated:Tue, 04 May 2021 07:15 AM (IST)
May 2021 Weekly Vrat Evam Tyohar: जानें कब है वरूथिनी एकादशी व्रत, श​नि प्रदोष और मासिक शिवरात्रि
May 2021 Weekly Vrat Evam Tyohar: जानें कब है वरूथिनी एकादशी व्रत, श​नि प्रदोष और मासिक शिवरात्रि

May 2021 Weekly Vrat Evam Tyohar: मई 2021 का दूसरा सप्ताह प्रारंभ हो चुका है। इस सप्ताह में आज शीतला सप्तमी व्रत है। इस सप्ताह में वरूथिनी एकादशी व्रत, शनि प्रदोष व्रत और मासिक शिवरात्रि जैसे व्रत एवं त्योहार आने वाले हैं। जागरण अध्यात्म में आज हम बता रहे हैं कि ये व्रत एवं त्योहार किस दिन पड़ने वाले हैं, ताकि आप समय पूर्व इसकी तैयारी कर पाएं।

03 मई: दिन: सोमवार, शीतला सप्तमी व्रत

शीतला सप्तमी: आज शीतला सप्तमी का व्रत है। इस दिन शीतला माता की पूजा की जरती है। उनको बासी भोजन का भोग लगाया जाता है और वही प्रसाद के रुप में भी ग्रहण किया जाता है। शीतला माता के आशीष से व्यक्ति को निरोगी जीवन प्राप्त होता है।

07 मई: दिन: शुक्रवार, वरूथिनी एकादशी व्रत

वरूथिनी एकादशी व्रत: वैशाख मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को वरूथिनी एकादशी के नाम से जाना जाता है। इस वर्ष वरूथिनी एकादशी का व्रत 7 मई दिन शुक्रवार को है। इस दिन भगवान विष्णु की विधि पूर्वक पूजा की जाती है। व्रत रखते हुए वरूथिनी एकादशी व्रत की कथा का श्रवण किया जाता है। इस व्रत को करने से व्यक्ति के कष्ट दूर होते हैं और मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

08 मई: दिन: शनिवार, शनि प्रदोष व्रत

शनि प्रदोष 2021: वैशाख मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी ति​थि को प्रदोष व्रत है। इस दिन शनिवार होने के कारण यह शनि प्रदोष व्रत है। श​नि प्रदोष व्रत 08 मई को रखा जाएगा। शनि प्रदोष का व्रत करने से व्यक्ति को संतान की प्राप्ति होती है। इस दिन व्रत रखते हुए प्रदोष काल में भगवान शिव की विधि विधान से पूजा की जाती है। शिव कृपा से सभी कष्ट मिट जाते हैं और मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

09 मई: दिन: रविवार, मासिक शिवरात्रि

मासिक शिवरात्रि 2021: वैशाख मास की मासिक शिवरात्रि 09 मई दिन रविवार को है। प्रत्येक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मासिक शिवरात्रि होती है। इस दिन भगवान शिव की पूजा की जाती है।

chat bot
आपका साथी