March 2021 Rashifal: मार्च में इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत, पढ़ें मार्च 2021 का मासिक राशिफल

March 2021 Rashifal नए साल 2021 के तीसरे माह मार्च का प्रारंभ हो गया है। आज जागरण अध्यात्म में जानते हैं मार्च 2021 का मासिक राशिफल। आप भी जानें कि मार्च 2021 में क्या कहते हैं आपकी किस्मत के सितारे।

By Kartikey TiwariEdited By: Publish:Mon, 01 Mar 2021 09:54 AM (IST) Updated:Mon, 08 Mar 2021 08:44 AM (IST)
March 2021 Rashifal: मार्च में इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत, पढ़ें मार्च 2021 का मासिक राशिफल
March 2021 Rashifal: मार्च में किन लोगों की चमकेगी किस्मत? पढ़ें मार्च 2021 का मासिक राशिफल

March 2021 Rashifal: नए साल 2021 के तीसरे माह मार्च का प्रारंभ हो गया है। मार्च में महाशिवरात्रि और होली जैसे दो महत्वपूर्ण व्रत एवं त्योहार आ रहे हैं। मार्च 2021 लोगों के लिए नई संभावनाएं, उम्मीदें, उपलब्धियां और चुनौतियां लेकर आ रहा है। मार्च माह में कुछ राशि वालों की किस्मत चमकेगी, तो किसी को कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना होगा। आज जागरण अध्यात्म में ज्योतिषाचार्य पंडित विजय त्रिपाठी विजय से जानते हैं मार्च 2021 का मासिक राशिफल। आप भी जानें कि मार्च 2021 में क्या कहते हैं आपकी किस्मत के सितारे।

मेष: नौकरीपेशा आदमियों को वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। महत्वपूर्ण पद की उपलब्धि हासिल हो सकती है। अपना व्यापार कर रहे व्यक्तियों को परिवारजनों का सहयोग मिलेगा। अपने भविष्य को उज्ज्वल बनाने का मौका मिलेगा। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति आप बखूबी करेंगे। इस समय आप व्यर्थ वाद/विवाद से बचें? ऋण न लें और न ही किसी को दें, शेयर मार्केट से दूर रहें। किसी भी आर्थिक योजना में पूंजी निवेश से भविष्य में नुकसान मिलेगा।

वृष: आध्यात्मिक झुकाव, रोजमर्रा के साधारण कामकाज को भी आप शानदार तरीके से अंजाम देते हुए ईश्वर, धर्म, आस्था, कर्म और कर्तव्य के सच्चे अर्थ की तलाश करेंगे। आप बेहतर भविष्य की सम्भावनाओं के मद्देनजर जोखिम उठा सकते हैं। यह बात आपकी जेब और दिल के मामलें में भी लागू होती है। यह दौर आपके लिए मौज मस्ती और मनोरंजन का है। आप ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। इसलिए नई योजनाओं तथा भविष्य में आय बढ़ाने के बारे में सोचेंगे। ऐशो-आराम, शौक शिल्प बच्चे कलाएँ आपको व्यस्त और समृद्ध बनाए रखेंगी।

मिथुन: कड़ी मेहनत और पुरस्कारों का दौर है। काम/व्यवसाय पर खास जोर देंगे। खुशी और गम की विरोधाभासी भावनाएं महसूस होंगी। इससे आप सन्तुलन, धैर्य, नियन्त्रण पर जोर देंगे। काम का दबाव बढ़ेगा और साथ ही वैवाहिक या रोमांसपूर्ण सम्बन्धों की व्यक्तिगत मांगे भी आकार में विस्तृत होंगी। घर/मकान के मोर्चे पर भी आपके समय को लेकर मांग तेज होगी। पुनर्निर्माण/मरम्मत/विस्तार या अतिरिक्त निर्माण भी सम्भव। सार्वजनिक मेल-मिलाप, सम्मेलन, आयोजन आपकी जिम्मेदारियों को बढ़ाएंगे।

कर्क: किसी नए काम के लिए कोई नया प्रस्ताव मिल सकता है। घर पर विशेष ध्यान देंगे। व्यापारिक कार्य क्षेत्र आपका अच्छा रहेगा। आप समुदाय, पड़ोसियों और परिवार के साथ मेल जोल बढ़ाएंगे। आप ज्ञान की तलाश में नए क्षेत्र तलाशेंगे-अनुसंधान, उच्च शिक्षा, कम्प्यूटर के लिए नई भाषाएं, नई बेबसाइट वगैरह। आपके काम का असर व्यापक होगा। आप प्रतिद्वन्दियों, प्रतिस्पर्धियों और दुश्मनों से भी समझौता कर लेंगे और मधुरता कायम कर लेगें। आप उन मित्रों तथा सम्बन्धियों को भी तलाशेंगे और उनसे पुनः सम्पर्क स्थापित करेंगे, जिनसे लम्बे समय से आपका सम्पर्क टूट चुका है। कुल मिलाकर, इस समय लोग आपके लिए सर्वोपरि है। इस समय आप बच्चों के साथ प्यार तथा आनन्द का अनुभव करेंगे।

सिंह: आप बड़े खुशनसीब साबित होंगे, क्योंकि पूर्व में जो आपने पूँजी निवेश कर रखा था उसका फल मिल जायेगा। जमीन-जायदाद की खरीद फरोख्त के कार्य से लाभ प्राप्त होगा। अपना ध्यान सम्बन्धों/भावनाओं/आपसी मेलजोल पर लगाएंगे, लोग आपके लिए प्रमुख होंगे, लेकिन कार्य और वित्त के विषय भी आपकी सोच के धरातल से ओझल नहीं होंगे। खूबसूरत भागीदारी की संकल्पना आपको प्रेरित करेगी। यहीं से समृद्धि और सुरक्षा का अहसास पनप सकता है। मैत्री और प्यार रहस्यमयी एवं जटिल बने रहेंगे।

कन्या: महत्वपूर्ण परिचय/मौखिक आश्वासन का लाभ उठा सकते है। स्वयं की आवश्यकताओं पर व्यय करेंगे। सुखद समाचार/कलात्मक रचनाएं आपको भाग्यशाली बना सकती है। धन सम्बन्धी सरोकार आपकी चिन्ता का विषय होंगे। आप इस मोर्चे पर सावधानी और सुरक्षा बरतेंगे। आपकी राशि के लोगों को कला ने हमेशा ही आकृष्ट किया है, लिहाजा आपका रूझान कला, रंगमंच/नाटक, संगीत और सिनेमा की ओर होगा। कुल मिलाकर अच्छा सुखद समय। गुणीजनों के सहयोग से प्रेरणा जाग्रत होगी और नये कार्य की प्रगति होगी।

मकर: आप गहरी भावनाओं के साथ प्रयोगरत हैं। विनम्रता ओर मानवीयता का भाव आपको अधिक स्पष्टता देता है और खासकर कार्य करने की स्थिति में भी सुधार लाता है। धार्मिक कार्यों मे विशेषं रुचि लेंगे, दाम्पत्य जीवन में अकारण वाद-विवाद छायेगा। तर्क-वितर्क के अवसर आयेंगे। साझेदारी के व्यापार में कुछ उलझावपूर्ण स्थितियों का सामना करना पड़ेगा। स्वनिर्मित भूमि जायदाद के प्रकरणों में सुधार होगा। नये लाभदायी संबंध बनेंगे। अवसर का लाभ उठाएं। परिवार में सुख साधनों की वृद्धि होगी। शुभ समाचार की प्राप्ति, प्रगति के नये अवसर इष्ट मित्रों का सहयोग मिलेगा। नये कार्य व व्यवसाय के लिए उत्सुक रहेंगे। लोभ से काम बिगड़ सकता है।

धनु: सम्भव है कि आपका किसी पारिवारिक व्यक्ति से मनमुटाव हो जाये, इसलिये धैर्य से समय व्यतीत कर दें। किसी खास से मुलाकात भी होगी। आर्थिक स्थिति के दृष्टिकोण से दिन आपके अनुकूल हैं हर प्रकार का लेन-देन शुभ कार्यों की शुरूआत कर सकते हैं। नौकरी में कोई महत्वपूर्ण पद या लाभ मिलते-मिलते रह जाएगा। सहकर्मियोंसे अप्रत्यक्ष विरोध रहेगा। प्रशासनिक सेवाओं से जुड़े व्यक्तियों की स्थिति में सुधार होगा, घर-गृहस्थी के कामों में पत्नी-बच्चों का हाथ बटाएंगे। यदि आप सामाजिक-राजनैतिक क्षेत्र से जुड़े हैं तो उलझावपूर्ण स्थितियों का सामना करना पड़ेगा।

वृश्चिक: आप प्रतिद्वन्दियों, प्रतिस्पर्धियों और दुश्मनों से भी सुलह कर लेंगे और मित्रता कायम कर लेगें। आप उन मित्रों तथा सम्बन्घियों को भी तलाशेंगे और उनसे पुनः सम्पर्क स्थापित करेंगे, जिनसे लम्बे समय से आपका कोई सम्पर्क नहीं हैं। घर पर मौज, मजे तथा बेहतर सम्बन्धों का समय है, कार्य के अनुरूप लाभ भी मिलेंगे। जीवन के साथ जिस नजदीकी और एकाकार होने का अहसास आपमें जगा है, वह अब आपके परिवार के स्तर को ऊँचा उठाने वाला होगा। आप अभिभावक/सन्तान के रूप में और सम्बन्धियों तथा पड़ोसियों के साथ नजदीकियां भी बढ़ाएंगे। समुदाय और समाज के स्तर पर यही रूझान जारी रहने के आसार हैं।

तुला: अच्छा समय, अच्छी सोच और अच्छे सम्पर्क बने रहेंगे। जो कुछ पीछे कहा गया है, उसमें से अधिकतर आज के दिन भी जारी रहेगा। पिछले दिनों व्यक्तिगत स्तर पर मेलजोल महत्वपूर्ण रहा था, जो अब आप सभी सम्बन्धों में जारी रखेंगे। अचानक प्रतिष्ठा तथा दीप्ति लौट आएगी। गौरव, प्रतिष्ठा तथा शक्ति प्राप्त होगी। साथ ही पुरस्कार तथा सम्मान भी मिलेंगे जो कि आपके ही बकाया थे। हालांकि अधिक नर्मी, सहनशीलता, कहीं अधिक करूणा के प्रदर्शन की आवश्यकता है, जितनी भी आज तक दर्शाई या अनुभव की है। ईश्वर ने आपको इसे समझने का बोध दिया है, इसलिए गर्व तथा गरिमा के साथ आगे बढ़ें।

कुंभ: आपके पास समस्याओं का सामना करने के लिए अत्यधिक ऊर्जा एवं साहस है। वास्तव में आप अपने आपको पूरी तरह से व्यवस्थित करने में लग जाएंगे। घरेलू बदलाव अत्यधिक खर्चों के बावजूद खुशनुमा रहेंगे। जिन्दगी में कोई नया कदम उठाने का अवसर प्राप्त होगा। कारोबार के क्षेत्र में किये गये प्रयास सार्थक होंगें। पूरा समय व्यस्ततापूर्ण जायेगा। कोई बाहरी व्यक्ति व्यापार में हाथ बटाने के लिए उपलब्ध हो जायेगा। पारिवारिक स्थिति सामान्य रहेगी। राजनैतिक क्षेत्र में या किसी प्रशासनिक व्यक्ति से विवाद हो जाने की संभावना है।

मीन: व्यापार नौकरी के क्षेत्र में चल रहे प्रयास सफल होंगे। वरिष्ठ अधिकारियों के सहयोग से विस्तार, नौकरी में तरक्की या आय वृद्धि होगी। किसी नए काम के आरम्भ में आकस्मिक अड़चनों का सामना करना पड़ेगा। पारिवारिक जीवन समस्याग्रस्त रहेगा। प्रेम प्रसंगों में एवं स्वजनों से विवादास्पद स्थितियों का सामना करना पड़ेगा। घर गृहस्थी की जिम्मेदारियां आप बखूबी निभाएंगे। अध्ययन/अध्यापन के कार्य में व्यस्त रहेंगे। नित्य चहल कदमी के लिए निकलेंगे। आर्थिक मामलों को लेकर कुछ असंतुष्ट रहेंगे।

chat bot
आपका साथी