Personality As Per Zodiac Sign: राशि से जान सकते हैं व्यक्ति का स्वभाव और स्वरूप, पढ़ें 12 राशियों के बारे में

Personality As Per Zodiac Sign 12 राशियों के आधार पर इस बात का अनुमान लगाया जा सकता है कि किस राशि का व्यक्ति किस स्वभाव और स्वरूप का हो सकता है।

By Kartikey TiwariEdited By: Publish:Fri, 18 Sep 2020 02:00 PM (IST) Updated:Mon, 21 Sep 2020 07:31 AM (IST)
Personality As Per Zodiac Sign: राशि से जान सकते हैं व्यक्ति का स्वभाव और स्वरूप, पढ़ें 12 राशियों के बारे में
Personality As Per Zodiac Sign: राशि से जान सकते हैं व्यक्ति का स्वभाव और स्वरूप, पढ़ें 12 राशियों के बारे में

Personality As Per Zodiac Sign: ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों और राशियों के आधार पर भविष्यवाणियां की जाती हैं। इसी क्रम में 12 राशियों के आधार पर इस बात का अनुमान लगाया जा सकता है कि किस राशि का व्यक्ति किस स्वभाव और स्वरूप का हो सकता है। आज हम इस बारे में ही बता रहे हैं कि किस राशि का व्यक्ति कैसा होता है, आइए जानते हैं।

1. मेष: जिसका जन्म मेष राशि की चंद्रमा में होता है, वह चंचल नेत्रों वाला, धन और धर्म का मूल्यांकन करने वाला, प्राय: रोगी, पाप से रहित, राजा का प्रिय, जल से डरने वाला, कठोर कार्य करने वाला, भारी जंघाओं वाला, दूसरे के उपकार को न मानने वाला हो सकता है।

2. वृष: जिसका जन्म वृष राशि की चंद्रमा में हुआ है, वह दान देने वाला, धनवान, महा बलवान, तेजस्वी, कुशल और अच्छे मित्रों वाला होता है, लेकिन वह भोगी, भोग विलास में लिप्त रहने वाला भी हो सकता है।

3. मिथुन: मिथुन राशि के जातक मीठा बोलने वाले, वक्ता, बुद्धिमान, दृढ़ निश्चय वाले, न्याय प्रिय, सभी प्रकार से समर्थ, संगीत प्रेमी, दयालु, चंचल मन वाले, गौरवर्ण, कार्यकुशल, लंबे शरीर वाले, लेकिन कंठ रोगी हो सकते हैं।

4. कर्क: कर्क राशि में जन्मे लोग धनवान, शूर, कार्य करने वाले, गुरु का प्रिय, धार्मिक प्रवृत्ति वाले, अति बुद्धिमान, सभी कार्यों को जानने वाले, प्रवासी, अच्छे मित्र वाले, सिर में रोग वाले, अत्यंत क्रोधी, शरीर से दुर्बल, दु:खी, घर में रूचि न रखने वाला तथा कुटिल हो सकते हैं।

5. सिंह: इस राशि के लोग दूसरे को क्षमा करने वाले, कार्य में समर्थ, भ्रमण करने वाले, जल्द ही क्रोधित होने वाले, ठंड से डरने वाले, माता-पिता का प्रिय, विनयशील, अपने क्षेत्र में प्रसिद्ध और व्यसनी हो सकते हैं।

6.कन्या: इस राशि के जातक सुंदर, धर्म से परिपूर्ण, दान देने वाले, निपुण, कवि, विलासी, सज्जनों को आनंद देने वाले, वैदिक मार्ग के अनुगामी, सबके प्रिय, नाटक, नृत्य और गीत में आसक्त, बाहर रहने वाले प्रवासी हो सकते हैं।

7. तुला: इस राशि में जन्मे लोग अकारण क्रोध करने वाले, दुखी, मधुर बातें करने वाले, घर में पराक्रम दिखाने वाले, बिजनेस में चतुर, पूजा पाठ करने वाले, मित्रों के ​प्रिय, परदेश में रहने वाले, अस्थिर धनवान और चंचल नेत्रों वाले हो सकते हैं।

8. वृश्चिक: इस राशि के लोग बचपन से ही घर से बाहर रहने वाले, अभिमानी, स्वजनों के प्रति निर्दयी, साहस से धन प्राप्त करने वाले, शूर, पीले आंखों वाले हो सकते हैं।

9. धनु: धनु राशि के जातक सत्य बुद्धि वाले, शूर, लोगों को खुश कर देने वाले, सात्विक, शिल्पी, धनवान, अभिमानी, चरित्रवान, बोलचाल में माहिर, तेजस्वी, मोटे शरीर वाले हो सकते हैं।

10. मकर: इस राशि में जन्म लेने वाले लोग विद्वान, दूसरों की निंदा करने वाले, संगीतज्ञ, पुत्रों से युक्त, माता का प्रिय, धनी, त्यागी, दयालु, सुख के लिए अधिक चिंतन करने वाले हो सकते हैं।

11. कुंभ: कुंभ राशि ​के लोग आलसी, दूसरे के उपकार को मानने वाले, धनी, शुभ दृष्टि, सदैव कोमल स्वभाव वाला, स्नेह युक्त, यशस्वी, अपनी शक्ति से धन का उपभोग करने वाला, उदरवाला, निडर हो सकते हैं।

12. मीन: इस राशि के जातक गंभीर चेष्टा करने वाले, शक्तिशाली, बोलने में चतुर, श्रेष्ठ, क्रोधी, कंजूस, श्रेष्ठ गुणों वाले, कुल में ​प्रिय, सेवा भाव रखने वाले, नृत्य-गीत में कुशल, भाई-बहन से प्रेम करने वाले, ज्ञानसंपन्न हो सकते हैं।

डिस्क्लेमर-

''इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना में निहित सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है. विभिन्स माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्म ग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारी आप तक पहुंचाई गई हैं. हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना के तहत ही लें. इसके अतिरिक्त इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी. ''

chat bot
आपका साथी