Sawan 2021: जानें, सावन में हो रही है किन राशियों पर भगवान शिव की विशेष कृपा

Sawan 2021 ज्योतिष गणना के अनुसार इस साल सावन माह कुछ राशि के जातकों के लिए विशेष रूप से लाभकारी है। इस माह में इन राशि के जातकों का भाग्योदय हो रहा है।आइए जानते हैं किन राशियां पर सावन माह में हो रही है भगवान शिव की विशेष कृपा...

By Jeetesh KumarEdited By: Publish:Fri, 30 Jul 2021 11:50 AM (IST) Updated:Fri, 30 Jul 2021 02:44 PM (IST)
Sawan 2021: जानें, सावन में हो रही है किन राशियों पर भगवान शिव की विशेष कृपा
जानें, सावन में हो रही है किन राशियों पर भगवान शिव की विशेष कृपा

Sawan 2021: सावन के महीने में भगवान शिव अपने सभी भक्तों का समान रूप से कल्याण करते हैं। भोले नाथ के आशीर्वाद से सभी रुके-अटके काम पूरे हो जाते हैं। जो भी व्यक्ति श्रद्धाभाव से भगवान शिव का पूजन करता है कभी निराश नहीं होता है। लेकिन ज्योतिष गणना के अनुसार इस साल सावन माह कुछ राशि के जातकों के लिए विशेष रूप से लाभकारी है। इस माह में इन राशि के जातकों का भाग्योदय हो रहा है तथा भगवान शिव की कृपा से इनके सभी बिगड़े काम बन जाएंगे ।आइए जानते हैं किन राशियां पर इस सावन माह में हो रही है भगवान शिव की विशेष कृपा...

1-मिथुन राशि -

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, सावन का महीना मिथुन राशि के जातकों के लिए शुभ है। इस माह इन पर भगवान शिव की अनन्य कृपा बनी रहेगी। इस राशि के जातकों को सभी कार्यों में सफलता मिलेगी, आर्थिक लाभ का योग है। पारिवारिक और वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा तथा भाग्य का पूरी तरह सहयोगी रहेगा।

2- कर्क राशि -

सावन मास, कर्क राशि के जातकों के लिए भी शुभ फलदायी है। इस राशि के जातकों को मानसिक शांति के साथ-साथ आर्थिक समस्याओं से भी छुटकारा मिलेगा। व्यापार और नौकरी में उन्नति के संकेत हैं, परिवार और जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा।

3-तुला राशि -

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार तुला राशि वालों पर भी भगवान शिव की कृपा बनी रहेगी। सावन के महीने में भाग्य इनका कदम - कदम पर साथ देगा। सभी कार्य सफल होंगे, धन लाभ के भी योग बन रहें हैं। आर्थिक निवेश के लिए अच्छा अवसर है। परिवार में सुख और शांति बनी रहेगी।

4-कुंभ राशि -

सावन माह कुंभ राशि के जातकों के लिए सुनहरा अवसर ले कर आया है। भोलेनाथ की कृपा से इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। नौकरी और व्यापार की दृष्टि से सावन का महीना उत्तम है। मान- सम्मान, यश और लाभ में वृद्धि के योग बन रहे हैं। परिवार का भी सहयोग प्राप्त होगा।

5- मीन राशि -

मीन राशि के जातकों के लिए भी सावन मास सौभाग्य सूचक है। इस माह में शिव जी की कृपा से इस राशि के जातकों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। धन-लाभ के योग बन रहे हैं, कार्य में सफलता मिलेगी। पारिवारिक और वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों की ओर रूझान में वृद्धि होगी।

डिसक्लेमर

'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'

 

chat bot
आपका साथी