Business Success Mantra: दुनिया के सफल बिजनेसमैन से जानें क्या है सफलता का मूल मंत्र

Business Success Mantra आज बुधवार है दिन की शुरूआत क्यों न कुछ सफल लोगों के प्रेरक वाक्यों से की जाए। जागरण अध्यात्म के इस लेख में हम दुनिया के कुछ सफल व्यापारियों के प्रेरक कथन आप तक पहुंचा रहे हैं।

By Kartikey TiwariEdited By: Publish:Wed, 23 Sep 2020 08:31 AM (IST) Updated:Wed, 23 Sep 2020 01:32 PM (IST)
Business Success Mantra: दुनिया के सफल बिजनेसमैन से जानें क्या है सफलता का मूल मंत्र
बिजनेस में सफल होने के लिए सक्सेस फंडा जानना जरूरी है।

Business Success Mantra: आज बुधवार है, दिन की शुरूआत क्यों न कुछ सफल लोगों के प्रेरक वाक्यों से की जाए। जागरण अध्यात्म के इस लेख में हम दुनिया के कुछ सफल व्यापारियों के प्रेरक कथन आप तक पहुंचा रहे हैं।

स्टील किंग लक्ष्मी मित्तल का कथन है- कड़ी मेहनत निश्चित रूप से आपको बहुत आगे तक ले जाती है। आज-कल बहुत से लोग कड़ी मेहनत करते हैं, इसलिए आपको सुनिश्चित करना होगा कि आप और भी परिश्रम से काम करें और सचमुच खुद को उस काम के प्रति समर्पित कर दें जो आप कर रहे हैं और जिसे आप पाना चाहते हैं।

पीटर ड्रकर भविष्य और कारोबार को जोड़ते हुए कहते हैं कि भविष्य का अनुमान लगाने का सबसे सही तरीका है उसे बनाना। 

दुनिया के टॉप के कारोबारियों में शुमार वारेन बफे साख को लेकर बहुत सख्त रहे हैं। उनका मानना है कि किसी भी कारोबार की जड़ उत्पाद से जुड़ी साख है। वो कहते हैं- साख बनाने में बीस साल लगते हैं और उसे गंवाने में बस पांच मिनट। अगर आप इस बारे में सोचेंगे तो आप चीजें अलग तरह से करेंगे।

अमेजन के जरिए ऑनलाइन शॉपिंग में कीर्तिमान रचने वाले जेफ बेजोस का कहना है कि एक बड़ी गलती जो लोग करते हैं, वो है अपने ऊपर किसी रूचि को थोपने का प्रयास करना। आप अपने जुनून को नहीं चुनते, आपका जुनून आपको चुनता है।

जोश जेम्स कहते हैं- जब आप एक ऐसा आइडिया खोज लेते हैं, जिसके बारे में आप सोचना नहीं छोड़ पाते, तो शायद वो एक अच्छा आइडिया है, जिस पर आप आगे बढ़ सकते हैं।

वहीं शेल्डोन एडल्सन कहते हैं कि मेरे लिए व्यवसाय बसों की तरह है। आप एक कोने में खड़े होते हैं और पहली बस जहाँ जा रही है, वो आपको पसंद नहीं? दस मिनट प्रतीक्षा कीजिये और दूसरी ले लीजिये। ये भी पसंद नहीं? वे आती रहेंगी। बसों और व्यवसायों का कोई अंत नहीं है।

chat bot
आपका साथी