25 सितम्बर को जन्म लेने वालों पर इस साल मेहरबान है प्यार

यदि आप का जन्‍म हुआ है 25 सितम्बर को तो बिजनेस में मिलने वाली है कल्पना से अधिक सफलता, ये आपका वार्षिक भविष्यफल स्पष्ट बताता है।

By Molly SethEdited By: Publish:Tue, 25 Sep 2018 09:05 AM (IST) Updated:Tue, 09 Oct 2018 02:15 PM (IST)
25 सितम्बर को जन्म लेने वालों पर इस साल मेहरबान है प्यार
25 सितम्बर को जन्म लेने वालों पर इस साल मेहरबान है प्यार

सामान्य फल- वस्त्राभूषण आदि की प्राप्ति होगी। गुणीजनों के सहयोग से प्रेरणा जाग्रत होगी और नये कार्य की प्रगति होगी। आपमें से ज्यादातर लोग अपने लिये नए लक्ष्य बनाएंगे। अपने सुख के निमित्त कुछ व्यय कर लेने वाले दिन हैं। महत्वपूर्ण कार्यों की सिद्धि हो जायेगी। व्यवधान भी हटते नजर आयेंगे। अपनी रुचियों के हिसाब से आप नई दिशाओं में जाने का फैसला करेंगे। एक बार जब आप अपनी शर्तों पर आगे निकलने में सफल हो जाएंगे, तो अप्रत्याशित समस्याओं या बाधाओं का सामना करने की आपकी क्षमता कई गुना बढ़ जाएगी और इसके बाद आप कठिन से कठिन स्थिति में भी विचलित नहीं होंगे।

आपकी कार्यशैली- किताबों में बताए गए तरीके आपको पसंद नहीं आते। आपके प्रैक्टिकल स्वभाव से कई बार लोग यह समझ बैठते हैं कि आपमें भावनाएं कम हैं। आप स्टेज से जुडे़ व्यवसायों में भी सफल हो सकते हैं। आगे बढ़ने और कुछ हटकर करने की प्रबल इच्छा इस समय आपकी दिशा और चुनाव को प्रभावित करेगी। अपनी अंतर्दृष्टि से आप अपने सामने मौजूद विकल्पों का सही आकलन कर पाएंगे। काम-धंधे के लिहाज से यह समय काफी अच्छा रहेगा।

प्रेम और रोमांस- इस समय प्रेम और रोमांस आप पर बहुत मेहरबान है। आप अपने पार्टनर का ध्यान रखते हैं और उसके प्रति प्रेम प्रदर्शन करते हैं। आपकी बेचैनी कम हो जाएगी और आपको यह अनुभव होगा कि प्रेम ही जीवन का अमृत है। भावुक, कोमल हृदय और अतिसंवेदनशील होने के कारण आपके लिए प्रेम अक्सर पहली नजर में होता है। आधे-अधूरे कदम उठाना आपके स्वभाव में नहीं है, और जिसे आप चाहते हैं, वह भी आप से सच्चा प्रेम करता है।

बिजनेस और आर्थिक स्थिति- बिजनेस डील में आप अपनी कल्पना से अधिक सफलता हासिल कर सकते हैं। नई योजनाओं या निवेशों के बारे में तस्वीर पहले से स्पष्ट होगी, कुछ अनिश्चितताएं बनी रहेंगी, परंतु जल्दी ही आप इस कमी से उबर जाएंगे और अनिश्चितताओं का हल ढूंढ पाएंगे। आर्थिक दृष्टि से आपको अक्सर कई परेशानियों से जूझना होगा। नौकरी कर रहे लोगों को अपनी आमदनी या पूंजी का बुद्धिमानी से उपयोग करना चाहिए। यह समय कुछ बेहतर देकर जाएगा।

स्वास्थ्य- आपकी बहुत सी चिंताए मेडिकल टेस्ट कराने के बाद समाप्त हो जाएंगी ज्वायंट पेन संबंधी समस्याओं की वजह से आपको कुछ परेशानी हो सकती है। आपको आयुर्वेदिक दवाओं से लाभ होगा।

आश्चर्यजनक बात- आश्चर्यजनक बात यह रहेगी कि आप अपने तुनक मिजाज बॉस से भी पार पा लेंगे।  यह आप लोगों के लिए एक अच्छी खबर है। शत्रु जो पहले सक्रिय थे धीरे से शांत हो जाएंगे।

चेतावनी- आपके प्रोफेशन और बिजनेस मे नए अवसर, नए संबंध, नए समझौतों के बारे में काफी विचार-विमर्श होने की संभावना है। समय की गति पहचान कर कार्य करें।

शुभ दिन- रविवार आैर शनिवार।

शुभ रंग- सफेद, नारंगी आैर काला।

-पंडित विजय त्रिपाठी विजय ​ 

chat bot
आपका साथी