Do's & Don'ts on Saturday: शनिवार के दिन भूलकर भी न करें ये काम, शनिदेव हो जाते हैं नाराज

आज का दिन शनिदेव का समर्पित है। आज के दिन शनिदेव की पूजा करने का विधान है। कहा जाता है कि शनिवार को शनिदेव की पूजा करने से व्यक्ति पर शनिदेव की कृपा बनी रहती है। लेकिन इस दिन पूजा करते समय कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना होता है।

By Shilpa SrivastavaEdited By: Publish:Sat, 26 Sep 2020 06:30 AM (IST) Updated:Sat, 26 Sep 2020 03:15 PM (IST)
Do's & Don'ts on Saturday: शनिवार के दिन भूलकर भी न करें ये काम, शनिदेव हो जाते हैं नाराज
शनिवार के दिन भूलकर भी न करें ये काम, शनिदेव हो जाते हैं नाराज

आज का दिन शनिदेव का समर्पित है। आज के दिन शनिदेव की पूजा करने का विधान है। कहा जाता है कि शनिवार को शनिदेव की पूजा करने से व्यक्ति पर शनिदेव की कृपा बनी रहती है। लेकिन इस दिन पूजा करते समय कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना होता है। इस दिन के लिए कुछ कार्यों की मनाही होती है। ऐसे में अगर आप शनिदेव का खुश करना चाहते हैं तो निम्न बातों का आपको ख्याल रखना होगा।

न खरीदें नमक: नमक एक ऐसी चीज है जिसके बिना खाना स्वादिष्ट नहीं लगता है। यह हर दिन इस्तेमाल होने वाली चीज है। लेकिन इसे शनिदेव के दिन न खरीदें। इससे शनिदेव रुष्ट हो जाते हैं और व्यक्ति कंगाल हो जाता है। साथ ही इस दिन किसी से नमक उधार भी नहीं लेना चाहिए।

न खरीदें लोहे: शनिवाद के दिन लोहा नहीं खरीदना चाहिए। इस दिन अगर आप लोहा खरीदते हैं तो शनिदेव रुष्ट हो जाते हैं। ऐसे में जितना हो सके शनिवार को लोहे की चीजों से दूर रहें। इस बात का ख्याल खासतौर से उन लोगों को रखना चाहिए जिन पर शनी की साढ़े साती चल रही है। लेकिन आप इस दिन लोहे का सामान दान जरुर कर सकते हैं।

न करें मांस मदिरा का सेवन: इस दिन मांस व मदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए। इस दिन शनिदेव को खुश करने के लिए काली उड़द की खिचड़ी खाई जाती है। इससे शनिदेव बेहद खुश हो जाते हैं। मान्यता है कि इससे शनि की ग्रहदशा भी दूर हो जाती है।

न कटाएं बालों: इस दिन बाल नहीं कटाए जाते हैं। कई लोग शनिवार को ऑफ होने के चलते दाढ़ी और बाल कटवा लेते हैं। लेकिन ऐसा न ही किया जाए तो बेहतर है। इा दिन नाखुन भी नहीं काटने चाहिए। इससे शनि दोष लगता है।

डिसक्लेमर

'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी। ' 

chat bot
आपका साथी