Brihaspati Vakri June 2021: बृहस्पति ग्रह ने चली है वक्री चाल, जानें राशियों पर इसका प्रभाव

देव गुरू अर्थात बृहस्पति ग्रह की चाल गंगा दशहरा की तिथि 20 जून से कुंभ राशि में वक्री हो गई है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार बृहस्पति ग्रह की वक्री चाल का सभी राशियों पर अलग – अलग प्रभाव पड़ता है। आइए जानते विभिन्न राशियों पर इसका प्रभाव...

By Jeetesh KumarEdited By: Publish:Mon, 21 Jun 2021 07:15 PM (IST) Updated:Mon, 21 Jun 2021 07:15 PM (IST)
Brihaspati Vakri June 2021: बृहस्पति ग्रह ने चली है वक्री चाल, जानें राशियों पर इसका प्रभाव
बृहस्पति ग्रह ने चली है वक्री चाल, जानें राशियों पर इसका प्रभाव

Brihaspati Vakri June 2021: खगोलीय गतिविधियों के अनुरूप गुरू अर्थात बृहस्पति ग्रह की चाल गंगा दशहरा की तिथि, 20 जून से कुंभ राशि में वक्री हो गई है। बृहस्पति ग्रह 121 दिन इसी प्रकार कुंभ राशि में वक्री अर्थात उलटी चाल चलेंगे तथा इसके बाद बृहस्पति ग्रह मकर राशि में मार्गी हो जाएंगे। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार बृहस्पति ग्रह की वक्री चाल का सभी राशियों पर अलग – अलग प्रभाव पड़ता है। आइए जानते विभिन्न राशियों पर बृहस्पति ग्रह की वक्री चाल का प्रभाव...

मेष राशि

मेष राशि के लिए अशुभ संयोग बना रहा है। इस राशि के जातकों को धन- हानि होने तथा दांपत्य जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। परिवार के सदस्यों के साथ समय व्यतीत करना चाहिए तथा स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।

वृष राशि

वृष राशि के जातकों पर मिला जुला प्रभाव पड़ रहा है। इस काल में नया कार्य शुरू न करने बचें। पारिवारिक जीवन आंनददायक रहेगा और आर्थिक पक्ष सामान्य रहने की उम्मीद है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातक जो शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हैं उनके लिए ये समय थोड़ा कठिन है। उन्हे सफलता प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत की आवश्यकता है।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए ये परिवर्तन अशुभ संकेत दे रहा है। इस राशि के जातकों को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें तथा कोई भी कार्य को अच्छी तरह सोच- विचार कर ही करें।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए आर्थिक क्षेत्र में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। दांपत्य जीवन में मुश्किलें आ सकती हैं, जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करना लाभदायत होगा।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए शुभ संयोग बन रहे हैं। शत्रुओं पर विजय का योग बन रहा है। जीवन में मानसिक शांति का अनुभव होगा परन्तु स्वास्थ्य के प्रति विशेषतौर पर सतर्क रहें।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों को आर्थिक क्षेत्र में हानि कि संभावना है। ये समय निवेश करने के लिए उचित नहीं है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें तथा जीवनसाथी के साथ मतभेद हो सकता है।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के शुभ संकेत हैं, आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। नया वाहन या मकान खरीदने के संयोग बन रहे हैं। पारिवारिक जीवन में मनमुटाव हो सकता है।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। आर्थिक लाभ हो सकता है। पारिवारिक जीवन में छोटी- मोटी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए आर्थिक दृष्टि संकेत शुभ नहीं हैं, खर्चों में वृद्धि होने की संभावना है। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।

कुंभ राशि

कुभं राशि के जातकों दूसरों पर भरोसा करने से विशेषतौर पर सावधान रहने की आवश्यकता है। उनको धोखा मिलने की संभावना है। आर्थिक पक्ष सामान्य रहेगा।

मीन राशि

मीन राशि के लिये ये परिवर्तन शुभ है। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता के संकेत हैं तथा शत्रु विजय का संयोग बन रहा है। इसके साथ धार्मिक कार्यों में शामिल होने का अवसर बन रहा है। व्यर्थ धन खर्च से बचें।

डिसक्लेमर

'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'

chat bot
आपका साथी