Aaj Ka Panchang: आज रात है जन्माष्टमी का श्रेष्ठ समय, जानें रोहिणी नक्षत्र का मुहूर्त

Panchang 12 August 2020 आज भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि और दिन बुधवार है। आज मथुरा समेत देश के कई हिस्सों कृष्ण जन्माष्टमी मनाई जा रही है।

By Kartikey TiwariEdited By: Publish:Wed, 12 Aug 2020 05:30 AM (IST) Updated:Wed, 12 Aug 2020 08:10 PM (IST)
Aaj Ka Panchang: आज रात है जन्माष्टमी का श्रेष्ठ समय, जानें रोहिणी नक्षत्र का मुहूर्त
Aaj Ka Panchang: आज रात है जन्माष्टमी का श्रेष्ठ समय, जानें रोहिणी नक्षत्र का मुहूर्त

Panchang 12 August 2020: हिन्दू कैलेंडर के अनुसार, आज भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि और दिन बुधवार है। कल के बाद आज मथुरा समेत देश के कई हिस्सों कृष्ण जन्माष्टमी मनाई जा रही है। भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि आज 11 बजकर 07 मिनट तक है, उसके बाद नवमी तिथि लग जाएगी। हालांकि अष्टमी तिथि में विशेष योग बन रहा है और रात्रि के समय रोहिणी नक्षत्र पड़ रहा है। अष्टमी को रोहिणी नक्षत्र में ही बाल कृष्ण का जन्म हुआ था। आज के पंचांग में शुभ मुहूर्त, राहुकाल, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, सूर्यास्त, चंद्रोदय, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

आज का पंचांग

दिन: बुधवार, भाद्रपद मास, कृष्ण पक्ष, अष्टमी तिथि।

आज का दिशाशूल: उत्तर।

आज का राहुकाल: दोपहर 12:00 बजे से 01:30 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार: श्री कृष्ण जन्माष्टमी (वैष्णव), नंदोत्सव।

विक्रम संवत 2077, शके 1942, दक्षिणायन, उत्तर गोल, वर्षा ऋतु, भाद्रपद मास, कृष्ण पक्ष अष्टमी 11 घंटे 07 मिनट तक तत्पश्चात नवमी, कृतिका नक्षत्र 27 घंटे 26 मिनट तक तत्पश्चात रोहिणी नक्षत्र, वृद्धि योग 09 घंटे 25 मिनट तक तत्पश्चात ध्रुव योग, मेष में चंद्रमा 07 घंटे 37 मिनट तक तत्पश्चात वृष में।

रोहिणी नक्षत्र का प्रारंभ

रोहिणी नक्षत्र का प्रारंभ 13 अगस्त दिन गुरुवार के तड़के 03 बजकर 27 मिनट पर हो रहा है, जो प्रात: 05 बजकर 22 मिनट तक रहेगा। 

आज का शुभ समय

सर्वार्थ सिद्धि योग: आज पूरे दिन रहेगा।

अमृत काल: आज देर 12 बजकर 48 मिनट से 13 अगस्त के तड़के 02 बजकर 34 मिनट तक।

अभिजित मुहूर्त: आज ऐसा कोई मुहूर्त नहीं है।

विजय मुहूर्त: दोपहर 02 बजकर 38 मिनट से दोपहर 03 बजकर 31 मिनट तक।

सूर्योदय और सूर्यास्त 

12 अगस्त को सूर्योदय सुबह 05 बजकर 49 मिनट पर और सूर्यास्त शाम को 07 बजकर 03 मिनट पर होगा।

चंद्रोदय और चंद्रास्त 

आज जन्माष्टमी के दिन चंद्रोदय देर रात 12 बजकर 16 मिनट पर होगा और चंद्र का अस्त अगले दिन दोपहर में 01 बजकर 16 मिनट पर होगा।

आज भाद्रपद कृष्ण अष्टमी तिथि है। 11 बजकर 07 मिनट के बाद नवमी तिथि का प्रारंभ हो जाएगा। आज मथुरा में भी जन्माष्टमी का त्योहार मनाया जाएगा। यदि आप आज जन्माष्टमी का व्रत रखते हैं, तो विधि विधान से व्रत के नियमों का पालन करें। फिर रोहिणी नक्षत्र के मुहूर्त में बाल गोपाल के जन्मोत्सव का आनंद मनाएं। भाद्रपद मास के आठवें दिन आज आप कोई नया कार्य करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें।

chat bot
आपका साथी