Janmashtami 2020: राधा रानी का एक श्राप बना श्रीकृष्ण के जन्म का कारण, पढ़ें यह कथा

Janmashtami 2020 भगवान विष्णु श्रीकृष्ण रूप में पृथ्वी पर क्यों आए? इसके संदर्भ में कई कहानियां हैं। इनमें से ही एक राधा रानी से जुड़ी हुई है।

By Kartikey TiwariEdited By: Publish:Mon, 10 Aug 2020 02:30 PM (IST) Updated:Tue, 11 Aug 2020 03:34 PM (IST)
Janmashtami 2020: राधा रानी का एक श्राप बना श्रीकृष्ण के जन्म का कारण, पढ़ें यह कथा
Janmashtami 2020: राधा रानी का एक श्राप बना श्रीकृष्ण के जन्म का कारण, पढ़ें यह कथा

Janmashtami 2020: इस वर्ष श्री कृष्ण जन्माष्टमी 11 और 12 अगस्त को मनाई जाएगी। भगवान विष्णु श्रीकृष्ण रूप में पृथ्वी पर क्यों आए? इसके संदर्भ में कई कहानियां हैं। इनमें से ही एक राधा रानी से जुड़ी हुई है। कहा जाता है कि राधा रानी के एक श्राप के कारण भगवान श्रीकृष्ण को पृथ्वी पर अवतार लेना पड़ा। ब्रह्मवैवर्त पुराण में एक कथा दी गई है, जिसमें राधा रानी के उस श्राप का कारण और श्रीकृष्ण के जन्म का उससे संबंध बताया गया है। इस जन्माष्टमी के अवसर पर पढ़ें वह कथा।

एक बार राधा जी भगवान श्रीकृष्ण से रूठ गईं और गोलोक छोड़कर कहीं चली गईं। इस दौरान श्रीकृष्ण जी अकेले थे, इस अवसर का लाभ उठाकर राधा की एक सहेली उनके निकट चली गई। इसी बीच राधा जी वहां पर वापस आ गईं। अपनी सहेली को कृष्ण पास देखकर वह नाराज हो गईं। फिर वे दोनों को जली कटी सुनाने लगींं। ऐसे में उनकी सहेली वहां से तत्काल ही प्रस्थान कर गईं।

अभी राधा जी का गुस्सा शांत नहीं हुआ था और वो कृष्ण पर नाराज हो रही थीं। वहां गोलोक में मौजूद सुदामा नाम का एक गोप यह सब देख रहा था। उसे राधा जी का यह व्यवहार उचित नहीं लगा कि वो कृष्ण पर गुस्सा हो रही हैं। उसने राधा जी को समझाने का प्रयास किया। लेकिन राधा जी शांत नहीं हुईं और गोप को असुर होने का श्राप दे दिया कि वो पृथ्वी पर चला जाए।

Janmashtami 2020 Date: ​इस तारीख को जन्माष्टमी का है श्रेष्ठ मुहूर्त, जानें कब मनेगा जन्मोत्सव

इस पर गोप ने भी राधा जी को श्राप दे दिया कि आप भी पृथ्वी पर जाएंगी और भगवान श्रीकृष्ण से विरह की वेदना सहन करेंगी। कृष्ण से वियोग का कष्ट आपको भी भोगना होगा। सुदामा के श्राप से राधा जी दुखी हो गईं। तब श्रीकृष्ण ने उनको समझाया कि जब आप पृथ्वी पर जन्म लेंगी, तब वे भी पृथ्वी पर जन्म लेंगे। इस प्रकार द्वापर युग में कृष्ण और राधा ने पृथ्वी पर जन्म लिया।

chat bot
आपका साथी