30 सितंबर 2020 का राशिफल: कन्या राशि वालों की चल या अचल संपत्ति में वृद्धि का योग, आर्थिक मामलों में प्रगति होगी

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश से जानते हैं 30 सितंबर 2020 का राशिफल। पढ़ें आज का पंचांग। जानें क्या कहते हैं आपके सितारे। जानें आज के दिन किस मिलेगी सफलता और किसे रहना है सतर्क।

By Kartikey TiwariEdited By: Publish:Wed, 30 Sep 2020 05:00 AM (IST) Updated:Wed, 30 Sep 2020 04:46 PM (IST)
30 सितंबर 2020 का राशिफल: कन्या राशि वालों की चल या अचल संपत्ति में वृद्धि का योग, आर्थिक मामलों में प्रगति होगी
File Photo: पढ़ें आज का राशिफल और पंचांग।

Horoscope Today: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: बुधवार, अधिक आश्विन मास, शुक्ल पक्ष, चतुर्दशी का राशिफल।

आज का राहुकाल: दोपहर 12:00 बजे से 01:30 बजे तक।

आज का दिशाशूल: उत्तर।

विशेष: पंचक।

आज की भद्रा: रात्रि के 12:27 बजे से 01 अक्टूबर को दोपहर 01:29 बजे समाप्त।

राशिफल

मेष: पारिवारिक कार्य में व्यस्त रहेंगे। आर्थिक और व्यावसायिक पक्ष में मजबूती आएगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि होगी।

वृष: दांपत्य जीवन में व्यर्थ के तनाव आ सकते हैं, वाणी पर संयम रखें। शासन सत्ता से सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा।

मिथुन: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। व्यर्थ की भागदौड़ हो सकती है। स्वास्थ्य के प्रति उदासीन न रहें। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी।

कर्क: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी, लेकिन स्वधर्मी से तनाव भी मिल सकता है। वाणी पर संयम रखें।

सिंह: कुछ पारिवारिक और कुछ व्यावसायिक समस्या से ग्रसित हो सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। ईश्वर की आराधना में मन लगाएं।

कन्या: आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। चल या अचल संपत्ति में वृद्धि का योग है। पड़ोसी से तनाव मिल सकता है। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।

तुला: आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। किसी रिश्तेदार से तनाव मिल सकता है। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। आर्थिक सफलता मिलेगी।

वृश्चिक: पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। उच्च अधिकारी का सहयोग रहेगा। रिश्तों में निकटता आएगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी।

धनु: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। मधुर संबंध बनेंगे।

मकर: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रिश्तों में निकटता आएगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

कुंभ: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। दूसरे से सहयोग लेने में सफल होंगे। आत्मबल में वृद्धि होगी। रचनात्मक कार्यों में व्यस्त हो सकते है। यश, कीर्ति में वृद्धि होगी।

मीन: आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। संपत्ति के मामले में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होंगे।

chat bot
आपका साथी