28 सितंबर 2020 का राशिफल: धनु राशि वालों को शनि से लाभ होगा, आर्थिक स्थिति सुधरेगी, चल या अचल संपत्ति में वृद्धि

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश से जानते हैं 28 सितंबर 2020 का राशिफल। पढ़ें आज का पंचांग। जानें क्या कहते हैं आपके सितारे। जानें शनि के मार्गी होने से किन राशि वालों को लाभ होने वाला है।

By Kartikey TiwariEdited By: Publish:Mon, 28 Sep 2020 05:00 AM (IST) Updated:Mon, 28 Sep 2020 02:56 PM (IST)
28 सितंबर 2020 का राशिफल: धनु राशि वालों को शनि से लाभ होगा, आर्थिक स्थिति सुधरेगी, चल या अचल संपत्ति में वृद्धि
शनि के मार्गी होने से लोगों को लाभ होगा।

Horoscope Today: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: सोमवार, अधिक आश्विन मास, शुक्ल पक्ष, द्वादशी का राशिफल।

आज का राहुकाल: प्रात: 07:30 बजे से 09:00 बजे तक।

आज का दिशाशूल: पूर्व।

विशेष: पंचक प्रारंभ, प्रात: 09:41 बजे से 03 अक्टूबर को प्रात: 08:51 बजे समाप्त।

राशिफल

मेष: शनि के मार्गी होने से व्यावसायिक सफलता मिलेगी। उच्च अधिकारी या घर के मुखिया का सहयोग रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। मधुर संबंध बनेंगे।

वृष: शनि के मार्गी होने से चली आ रही समस्या का समाधान होगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। रिश्तों में मधुरता आएगी। रचनात्मक कार्यों में आशातीत सफलता मिलेगी।

मिथुन: शनि के मार्गी होने से स्थानांतरण, नया अनुबंध या लंबी यात्रा का प्रयास सार्थक होगा। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी।

कर्क: शनि के मार्गी होने से दांपत्य जीवन में चली आ रही समस्याओं का निदान होगा। पिता या उच्च अधिकारी का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा।

सिंह: शनि के मार्गी होने से रोग या शत्रु प्रभावी होंगे और पराजित होंगे। राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। किसी रिश्तेदार के कारण तनाव मिल सकता है।

कन्या: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। व्यावसायिक मामलों में सफलता मिलेगी।

तुला: शनि के मार्गी होने से चली आ रही समस्या का समाधान होगा। रिश्तों में मधुरता आएगी। स्वास्थ्य मे सुधार होगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।

वृश्चिक: किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। रचनात्मक कार्यों में आशातीत सफलता मिलेगी।

धनु: शनि के मार्गी होने से आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। चल या अचल संपत्ति में वृद्धि होगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी।

मकर: शनि के मार्गी होने से दांपत्य जीवन में सुधार होगा। आर्थिक स्थिति में प्रगति होगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। चली आ रही समस्या का समाधान होगा।

कुंभ: शनि के मार्गी होने से स्वास्थ्य में सुधार होगा। चली आ रही समस्या का निदान होगा। फिर भी छाया दान अवश्य करें। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

मीन: आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा।

chat bot
आपका साथी