28 नवंबर 2020 का राशिफल: वृश्चिक राशि वालों के चल या अचल संपत्ति में वृद्धि होगी, वर्चस्व बढ़ेगा

Horoscope Today जानें क्या कहते हैं आपके सितारे। पंडित के ए दूबे पद्मेश से जानते हैं 28 नवंबर 2020 का राशिफल। पढ़ें आज का पंचांग। जानें आज किस राशि वालों को मिलने वाली है सफलता और किसे रहना होगा सतर्क।

By Kartikey TiwariEdited By: Publish:Sat, 28 Nov 2020 05:00 AM (IST) Updated:Sat, 28 Nov 2020 02:53 PM (IST)
28 नवंबर 2020 का राशिफल: वृश्चिक राशि वालों के चल या अचल संपत्ति में वृद्धि होगी, वर्चस्व बढ़ेगा
वृश्चिक राशि वालों के चल या अचल संपत्ति में वृद्धि होगी, वर्चस्व बढ़ेगा

Horoscope Today: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: शनिवार, कार्तिक मास, शुक्ल पक्ष, त्रयोदशी का राशिफल।

आज का राहुकाल: प्रात: 09:00 बजे से 10:30 बजे तक।

आज का दिशाशूल: पूर्व।

आज का पर्व एवं त्योहार: वैकुण्ठ चतुर्दशी।

विशेष: बुध वृश्चिक राशि में।

राशिफल

मेष: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आर्थिक योजना को बल मिलेगा। कर्ज लेने की दिशा में सफलता मिलेगी।

वृष: पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। अज्ञात भय से मुक्ति मिलेगी। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

मिथुन: धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी, लेकिन पारिवारिक सदस्य से तनाव मिलेगा, जबकि संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।

कर्क: आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। महिला अधिकारी से सहयोग लेने में सफल होंगे। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य पूर्ण होगा।

सिंह: रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। विरोधी सक्रिय रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। ईश्वर की आराधना करें।

कन्या: व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। दूसरे से सहयोग लेने में सफल होंगे। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

तुला: शासन सत्ता से सहयोग लेने में सफल होंगे। दांपत्य जीवन में उदासीन न रहें। रुपए-पैसे के लेन-देन में सावधानी बरतें, धन हानि की आशंका है। सचेत रहें।

वृश्चिक: चल या अचल संपत्ति में वृद्धि होगी। बहुप्रतिक्षित कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा।

धनु: शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक मामलों में सफलता मिलेगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आपका प्रभाव तथा वर्चस्व बढ़ेगा।

मकर: भाई या बहन का सहयोग मिलेगा। रिश्तों में निकटता आएगी। महिला अधिकारी से सहयोग लेने में सफल होंगे। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। संबंध मधुर होंगे।

कुंभ: सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी, लेकिन आर्थिक तनाव रहेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।

मीन: पिता या धर्म गुरु का सहयोग मिलेगा। शासन सत्ता से सहयोग लेने में सफल होंगे, लेकिन भाई या बहन अथवा अधीनस्थ कर्मचारी के कारण तनाव मिल सकता है।

chat bot
आपका साथी