28 जनवरी 2021 का राशिफल: वृष राशि वालों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, जीविका के क्षेत्र में सफलता मिलेगी

Horoscope Today क्या कहते हैं आपके सितारे? पंडित के ए दूबे पद्मेश से जानते हैं 28 जनवरी 2021 का राशिफल। पढ़ें आज का पंचांग। जानें आज किस राशि वालों को मिलने वाली है सफलता और किसे रहना होगा सतर्क।

By Kartikey TiwariEdited By: Publish:Thu, 28 Jan 2021 05:35 AM (IST) Updated:Thu, 28 Jan 2021 08:30 AM (IST)
28 जनवरी 2021 का राशिफल: वृष राशि वालों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, जीविका के क्षेत्र में सफलता मिलेगी
28 जनवरी 2021 का राशिफल: वृष राशि वालों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, जीविका के क्षेत्र में सफलता मिलेगी

Horoscope Today: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: गुरुवार, पौष मास, शुक्ल पक्ष, पूर्णिमा का राशिफल।

आज का राहुकाल: दोपहर 01:30 बजे से 03:00 बजे तक।

आज का दिशाशूल: दक्षिण।

आज का पर्व एवं त्योहार: स्नानदान की पूर्णिमा।

आज की भद्रा: दोपहर 01 बजकर के 06 मिनट तक।

राशिफल

मेष: धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि होगी। क्रोध पर नियंत्रण रखें। दूसरे के सहयोग से रुका हुआ कार्य संपन्न होगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

वृष: शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। जीविका के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा।

मिथुन: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। रुपए-पैसे के लेन-देन में सावधानी बरतें। व्यक्ति विशेष के कारण तनाव मिल सकता है। जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा।

कर्क: व्यावसायिक मामलों में सफलता मिलेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

सिंह: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। जीविका के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। भाग्यवश सुखद समाचार मिलेगा। स्थानांतरण या विभागी परिवर्तन हो सकता है।

कन्या: शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।

तुला: जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। आपसी संबंध मधुर होंगे।

वृश्चिक: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। व्यक्ति विशेष का सहयोग मिलेगा। यात्रा भी संभव, लेकिन सचेत रहें। नए लोगों से मुलाकात होगी।

धनु: चल या अचल संपत्ति के मामले में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। व्यावसायिक पक्ष मजबूत होगा।

मकर: शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। रिश्तों में मधुरता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा।

कुंभ: स्वास्थ्य के प्रति उदासीन न रहें। पुरुषार्थ से रुका हुआ कार्य संपन्न होगा। जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।

मीन: रचनात्मक कार्य में सफलता मिलेगी। किसी कार्य के सफल होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, लेकिन दांपत्य जीवन में तनाव रहेगा। वाणी पर संयम रखना होगा।

chat bot
आपका साथी