27 जुलाई 2021 का राशिफल: वृश्चिक राशि वालों के उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी, शासन सत्ता का सहयोग रहेगा

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश से जानते हैं 27 जुलाई 2021 का राशिफल। क्या कहते हैं आपके सितारे? पढ़ें आज का पंचांग। जानें आज किस राशि वालों को मिलने वाली है सफलता और किसे रहना होगा सतर्क।

By Kartikey TiwariEdited By: Publish:Tue, 27 Jul 2021 07:05 AM (IST) Updated:Tue, 27 Jul 2021 07:23 AM (IST)
27 जुलाई 2021 का राशिफल: वृश्चिक राशि वालों के उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी, शासन सत्ता का सहयोग रहेगा
27 जुलाई 2021 का राशिफल: वृश्चिक राशि वालों के उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी, शासन सत्ता का सहयोग रहेगा

Horoscope Today: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: मंगलवार, श्रावण मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्थी का राशिफल।

आज का राहुकाल: दोपहर 03:00 बजे से 04:30 बजे तक।

आज का दिशाशूल: उत्तर।

विशेष: पंचक।

आज का पर्व एवं त्योहार: श्री गणेश चतुर्थी व्रत, मंगला गौरी व्रत।

राशिफल

मेष: भावुकता में नियंत्रण रखें। कुछ ऐसा हो सकता है, जिससे मानसिक कलेश मिले। अत: किसी मामले में हस्तक्षेप न करें और वाणी पर संयम रखें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

वृष: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक और व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा।

मिथुन: किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। धन, सम्मान, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। व्यावसायिक योजना को बल मिलेगा।

कर्क: चली आ रही समस्या का निदान होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा।

सिंह: व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव एवं वर्चस्व में वृद्धि होगी।

कन्या: दांपत्य जीवन सुखमय होगा। नई योजना फलीभूत होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। बुद्धि कौशल से किए गए कार्य में आशातीत सफलता मिलेगी।

तुला: शाही खर्च पर नियंत्रण करना होगा। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। भागदौड़ की स्थिति से बचें। रचनात्मक प्रयासों में सफलता मिलेगी।

वृश्चिक: आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। पारिवारिक संबंध मधुर होंगे।

धनु: रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। दांपत्य जीवन सुखमय होगा।

मकर: निजी सुख में व्यवधान रहेगा। संतान और जीवनसाथी का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि

होगी।

कुंभ: धन, सम्मान, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि का योग है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।

मीन: चली आ रही समस्या का समाधान होगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। व्यक्ति विशेष का सहयोग रहेगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा।

chat bot
आपका साथी