27 अप्रैल 2019 का राशिफल: कर्क राशि वालों की व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश बता रहे हैं कैसा रहेगा आपका 27 अप्रैल 2019 का दिन। जाने आज का सारा हाल अपने राशिफल के अनुसार।

By Molly SethEdited By: Publish:Fri, 26 Apr 2019 02:55 PM (IST) Updated:Sat, 27 Apr 2019 10:46 AM (IST)
27 अप्रैल 2019 का राशिफल: कर्क राशि वालों की व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी
27 अप्रैल 2019 का राशिफल: कर्क राशि वालों की व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी

राशियों का असर

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: शनिवार, चैत्र मास,  कृष्ण पक्ष, अष्टमी का राशिफल।

आज का दिशाशूल : पूर्व।

आज का राहुकाल : प्रात: 09:00 बजे से पूर्वाह्न 10:30 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्यौहार : शीतला अष्टमी।

संवत्, परिधारी (प्रमाद) 2076, शके 1941, उत्तरायन, उत्तर गोल, बसंत ऋतु, वैशाख मास, कृष्ण पक्ष नवमी 19 घंटे 34 मिनट तक तत्पश्चात दशमी, घनिष्ठा नक्षत्र 29 घंटे 17 मिनट तक तत्पश्चात शतभिषा नक्षत्र, शुक्ल योग 27 घंटे 32 मिनट तक तत्पश्चात ब्रह्मï योग, मकर में चंद्रमा 15 घंटे 45 मिनट तक तत्पश्चात कुंभ में।

राशिफल

मेष राशि (Aries): शिक्षा की दिशा में और अधिक परिश्रम करना होगा। राजनैतिक क्षेत्र का सहयोग मिल सकता है। धार्मिक या मांगलिक कार्य में सम्मलित होंगे। 

वृष राशि (Taurus): लंबी यात्रा की योजना फलीभूत होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी।  

मिथुन राशि (Gemini): व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। उच्च अधिकारी से सहयोग लेने में सफल होंगे। राजनैतिक या धार्मिक कार्य में रुचि लेंगे। 

कर्क राशि (Cancer): व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। 

सिंह राशि (Leo): पारिवारिक कार्य में व्यस्त हो सकते हैं। मौसम के रोग के प्रति सचेत रहें। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में अधिक श्रम करना होगा। 

कन्या राशि (Virgo): पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। रिश्तों में मधुरता आएगी। 

तुला राशि (Libra): यात्रा देशाटन की स्थिति सखद होगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio): सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। व्यावसायिक कार्य में व्यस्त होंगे।

धनु राशि (Sagittarius): रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। शासन सत्ता से सहयोग मिलेगा। किसी कार्य में अधिक व्यस्तता स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकती है। 

मकर राशि (Capricorn): भागदौड़ रहेगी। बिना किसी कारण के मन अशांत रहेगा। अचेतन मस्तिष्क के भय से प्रभावित रहेंगे। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी।

कुंभ राशि (Aquarius): रिश्तों में मधुरता आएगी। पारिवारिक जीवन के दायित्वों की पूर्ति में व्यस्त रहेंगे। शिक्षा के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। 

मीन राशि (Pisces): उच्च अधिकारी का सहयोग मिल सकता है। राजनैतिक कार्य में व्यस्त हो सकते हैं। व्यावसायिक मामलों में सुखद समाचार मिलेगा।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद

chat bot
आपका साथी