26 सितंबर 2021 का राशिफल: वृश्चिक राशि वालों का दांपत्य जीवन सुखमय होगा, बिजनेस प्लान सफल होगा

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश से जानते हैं 26 सितंबर 2021 का राशिफल। क्या कहते हैं आपके सितारे? पढ़ें आज का पंचांग। जानें आज किस राशि वालों को मिलने वाली है सफलता और किसे रहना होगा सतर्क।

By Kartikey TiwariEdited By: Publish:Sun, 26 Sep 2021 07:39 AM (IST) Updated:Sun, 26 Sep 2021 07:39 AM (IST)
26 सितंबर 2021 का राशिफल: वृश्चिक राशि वालों का दांपत्य जीवन सुखमय होगा, बिजनेस प्लान सफल होगा
26 सितंबर 2021 का राशिफल: वृश्चिक राशि वालों का दांपत्य जीवन सुखमय होगा, बिजनेस प्लान सफल होगा

Horoscope Today: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: रविवार, आश्विन मास, कृष्ण पक्ष, पंचमी का राशिफल।

आज का राहुकाल: शाम 04:30 बजे से 06:00 बजे तक।

आज का दिशाशूल: पश्चिम।

आज का पर्व एवं त्योहार: चंद्र षष्ठी, पंचमी श्राद्ध।

विशेष: बुध अस्त पश्चिम में।

राशिफल

मेष: स्थान परिवर्तन या नया अनुबंध हो सकता है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। संतान के कारण चिंतित रहेंगे। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

वृष: चली आ रही समस्या में सुधार होगा, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। आर्थिक योजना फलीभूत होगी। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। नए संबंध बनेंगे।

मिथुन: शाही खर्च से बचना होगा। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। रिश्तों में मजबूती आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

कर्क: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का सहयोग और सान्निध्य मिलेगा, लेकिन किसी मित्र या रिश्तेदार के कारण तनाव मिल सकता है। संयम से काम लें।

सिंह: चल या अचल संपत्ति में वृद्धि के योग हैं किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। दांपत्य जीवन में तनाव रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। संयम बरतें।

कन्या: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। क्रोध पर संयम रखें। भावुकता में लिया गया निर्णय कष्टदायी होगा। बुद्धि कौशल से किए गए कार्य में प्रगति होगी।

तुला: किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, लेकिन दांपत्य जीवन में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। मन पर संयम रखें। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी।

वृश्चिक: किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। नए संबंध बनेंगे।

धनु: पिता या संबंधित अधिकारी से सहयोग मिल सकता है। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में किया गया श्रम सार्थक होगा। बुद्धि कौशल से किए गए कार्य में प्रगति होगी।

मकर: रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे, लेकिन ऋणात्मक सोच स्वयं को कष्ट देगी। वाणी पर संयम रखें। महिला अधिकारी से सहयोग मिल सकता है। संबंध मधुर होंगे।

कुंभ: पिता या धर्म गुरु का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन कष्टमय होगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। तनाव को स्वयं पर हावी न होने दें। संयम से काम लेना हितकर है।

मीन: पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। नए संबंध बनेंगे।

chat bot
आपका साथी