26 अक्टूबर 2021 का राशिफल: वृष राशि वालों के धन, सम्मान, यश एवं कीर्ति में वृद्धि होगी, जीवन सुखमय होगा

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश से जानते हैं 26 अक्टूबर 2021 का राशिफल। क्या कहते हैं आपके सितारे? पढ़ें आज का पंचांग। जानें आज किस राशि वालों को मिलने वाली है सफलता और किसे रहना होगा सतर्क।

By Kartikey TiwariEdited By: Publish:Tue, 26 Oct 2021 07:35 AM (IST) Updated:Tue, 26 Oct 2021 07:39 AM (IST)
26 अक्टूबर 2021 का राशिफल: वृष राशि वालों के धन, सम्मान, यश एवं कीर्ति में वृद्धि होगी, जीवन सुखमय होगा
26 अक्टूबर 2021 का राशिफल: वृष राशि वालों के धन, सम्मान, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी, जीवन सुखमय होगा

Horoscope Today: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: मंगलवार, कार्तिक मास, कृष्ण पक्ष, पंचमी का राशिफल।

आज का राहुकाल: दोपहर 03:00 बजे से 04:30 बजे तक।

आज का दिशाशूल: उत्तर।

आज का पर्व एवं त्योहार: स्कंद षष्ठी।

विशेष: पंचमी तिथि वृद्धि।

राशिफल

मेष: दांपत्य जीवन में मतभेद हो सकते हैं। उदासीन न रहें। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। नए संबंध बनेंगे।

वृष: बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, सम्मान, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। जीवन सुखमय होगा।

मिथुन: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। गृह कार्य में व्यस्त रहेंगे। आपसी संबंध मधुर होंगे।

कर्क: सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। यद्यपि स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।

सिंह: राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा।

कन्या: दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। गृह कार्य में धन व्यय होगा। भौतिक सुख में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

तुला: दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। क्रोध पर नियंत्रण रखें। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

वृश्चिक: झगड़ा-विवाद से बचें। व्यावसायिक या पारिवारिक तनाव की स्थिति आ सकती है, लेकिन संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। संयम बरतें। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा।

धनु: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्य में रुचि लेंगे। जीवनसाथी का सहयोग और सान्निध्य मिलेग। बिुद्धि कौशल से किए गए कार्य में आशातीत प्रगति होगी।

मकर: जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। सामाजिक कार्य में रुचि लेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। नए संबंध बनेंगे।

कुंभ: जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। संतान या शिक्षा के कारण चिंतित हो सकते हैं। व्यर्थ की उलझनें रहेंगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

मीन: जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। दांपत्य जीवन सुखमय होगा।

chat bot
आपका साथी