26 फरवरी 2021 का राशिफल: कुंभ राशि वालों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, बिजनेस प्लान सफल होंगे

Horoscope Today पढ़ें आज का पंचांग। पंडित के ए दूबे पद्मेश से जानते हैं 26 फरवरी 2021 का राशिफल। क्या कहते हैं आपके सितारे? जानें आज किस राशि वालों को मिलने वाली है सफलता और किसे रहना होगा सतर्क।

By Kartikey TiwariEdited By: Publish:Fri, 26 Feb 2021 06:26 AM (IST) Updated:Fri, 26 Feb 2021 09:11 AM (IST)
26 फरवरी 2021 का राशिफल: कुंभ राशि वालों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, बिजनेस प्लान सफल होंगे
26 फरवरी 2021 का राशिफल: कुंभ राशि वालों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, बिजनेस प्लान सफल होंगे

Horoscope Today: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: शुक्रवार, माघ मास, शुक्ल पक्ष, चतुर्दशी का राशिफल।

आज का राहुकाल: प्रात: 10:30 बजे से 12:00 बजे तक।

आज का दिशाशूल: पश्चिम।

आज की भद्रा: दोपहर 03:50 बजे से रात्रि के 02:49 बजे तक।

राशिफल

मेष: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। रिश्तों में मधुरता आएगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा।

वृष: पारिवारिक कार्य में व्यस्त रहेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में प्रगति होगी।

मिथुन: जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। मधुर संबंध बनेंगे।

कर्क: दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। आर्थिक मामलों में आशातीत सफलता मिलेगी।

सिंह: संबंधों में निकटता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।

कन्या: रिश्तों में मधुरता आएगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। कोई ऐसा काम हो सकता है जो आपके हित में न हो। भागदौड़ रहेगी। संयम बनाए रखें।

तुला: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी।

वृश्चिक: गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव में वृद्धि होगी।

धनु: बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। रिश्तों में निकटता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।

मकर: यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी। व्यावसायिक और आर्थिक् मामलों में प्रगति होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा।

कुंभ: शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

मीन: गलत निर्णय कष्टकारी होगा। स्वास्थ्य एवं प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। महत्वाकांक्षाओं में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। भावुकता में आकर कोई निर्णय न लें।

chat bot
आपका साथी