24 नवंबर 2020 का राशिफल: कन्या राशि वालों के चल या अचल संपत्ति में वृद्धि होगी, शासन सत्ता से सहयोग मिलेगा

Horoscope Today जानें क्या कहते हैं आपके सितारे। पंडित के ए दूबे पद्मेश से जानते हैं 24 नवंबर 2020 का राशिफल। पढ़ें आज का पंचांग। जानें आज किस राशि वालों को मिलने वाली है सफलता और किसे रहना होगा सतर्क।

By Kartikey TiwariEdited By: Publish:Tue, 24 Nov 2020 05:58 AM (IST) Updated:Tue, 24 Nov 2020 12:34 PM (IST)
24 नवंबर 2020 का राशिफल: कन्या राशि वालों के चल या अचल संपत्ति में वृद्धि होगी, शासन सत्ता से सहयोग मिलेगा
24 नवंबर 2020 का राशिफल: कन्या राशि वालों के चल या अचल संपत्ति में वृद्धि होगी

Horoscope Today: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: मंगलवार, कार्तिक मास, शुक्ल पक्ष, दशमी का राशिफल।

आज का राहुकाल: दोपहर 03:00 बजे से 04:30 बजे तक।

आज का दिशाशूल: उत्तर।

विशेष: पंचक।

राशिफल

मेष: मांगलिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। ससुराल पक्ष का सहयोग मिलेगा। आपसी संबंध मधुर होंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

वृष: आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। मन अज्ञात भय से ग्रसित रहेगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। मधुर संबंध बनेंगे।

मिथुन: व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धार्मिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी, लेकिन दांपत्य जीवन में तनाव रहेगा।

कर्क: बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। मौसम के रोग के प्रति सचेत रहें। पिता या धर्म गुरु का सहयोग मिलेगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।

सिंह: रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। मांगलिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा।

कन्या: बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। चल या अचल संपत्ति में वृद्धि होगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। शासन सत्ता से अपेक्षित सहयोग मिलेगा।

तुला: सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।

वृश्चिक: दांपत्य जीवन सुखमय होगा। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किसी कार्य के पूर्ण होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

धनु: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी, लेकिन किसी रिश्तेदार के कारण तनाव भी मिलेगा। वाणी पर संयम रखें। ऐसा कोई कार्य न करें, जिससे प्रतिष्ठा प्रभावित हो।

मकर: किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। व्यावसायिक मामालें में सफलता मिलेगी।

कुंभ: धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। रचनात्मक प्रयासों में सफलता मिलेगी।

मीन: जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी, लेकिन पारिवारिक समस्या से ग्रसित हो सकते हैं। स्वास्थ्य एवं प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा।

chat bot
आपका साथी