23 अप्रैल 2019 का राशिफल: मीन राशि वाले राजनैतिक या मांगलिक कार्य में व्यस्त रहेंगे

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश बता रहे हैं कैसा रहेगा आपका 23 अप्रैल 2019 का दिन। जाने आज का सारा हाल अपने राशिफल के अनुसार।

By Molly SethEdited By: Publish:Mon, 22 Apr 2019 04:54 PM (IST) Updated:Tue, 23 Apr 2019 09:28 AM (IST)
23 अप्रैल 2019 का राशिफल: मीन राशि वाले राजनैतिक या मांगलिक कार्य में व्यस्त रहेंगे
23 अप्रैल 2019 का राशिफल: मीन राशि वाले राजनैतिक या मांगलिक कार्य में व्यस्त रहेंगे

राशियों का असर

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं। 

आज का पंचांग

दिन: मंगलवार, चैत्र मास,  कृष्ण पक्ष, चतुर्थी का राशिफल।

आज का दिशाशूल : उत्तर।

आज का राहुकाल : अपराह्न 03:00 बजे से सायं 04:30 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्यौहार : सती अनसुइया जयंती। 

संवत्, परिधारी (प्रमाद) 2076, शके 1941, उत्तरायन, उत्तर गोल, बसंत ऋतु, वैशाख मास, कृष्ण पक्ष पंचमी 11 घंटे 32 मिनट तक तत्पश्चात षष्ठी, मूल नक्षत्र 18 घंटे 35 मिनट तक तत्पश्चात पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र, शिव योग 24 घंटे 39 मिनट तक तत्पश्चात सिद्ध योग, धनु में चंद्रमा।

राशिफल

मेष राशि (Aries): आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। राजनैतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। 

वृष राशि (Taurus):  आत्मविश्वास में वृद्धि होगी लेकिन कोई ऐसा आचरण न करें जिससे अपयश मिले। व्यावासयिक योजना फलीभूत होगी। 

मिथुन राशि (Gemini): संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। दांपत्य सुख में वृद्धि होगी। लेकिन शासन सत्ता से तनाव मिल सकता है। वाणी पर संयम रखें।  

कर्क राशि (Cancer): जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं।  

सिंह राशि (Leo): भागदौड़ रहेगी। शिक्षा के क्षेत्र में किया गया श्रम सार्थक होगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। उच्च अधिकारी का सहयोग मिलेगा। 

कन्या राशि (Virgo): पारिवारिक कार्य में व्यस्त हो सकते हैं। किसी रिश्तेदार या अधीनस्थ कर्मचारी से तनाव की आवश्यकता है। 

तुला राशि (Libra): स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। 

वृश्चिक राशि (Scorpio): व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। 

धनु राशि (Sagittarius): मांगलिक या राजनैतिक कार्य में व्यस्त हो सकते हैं। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

मकर राशि (Capricorn): आर्थिक पक्ष मजबूत होगा लेकिन दांपत्य जीवन में कुछ तनाव आ सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। 

कुंभ राशि (Aquarius): व्यावसायिक व्यस्तता बढ़ेगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। 

मीन राशि (Pisces): निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। राजनैतिक या मांगलिक कार्य में व्यस्त रहेंगे। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद

chat bot
आपका साथी