22 नवंबर 2019 का राशिफल: वृश्चिक राशी वालों के संबंधों में आएगी निकटता, धन, यश, कीर्ति में होगी वृद्धि

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश बता रहे हैं कैसा रहेगा आपका 22 नवंबर 2019 का दिन। जाने आज का सारा हाल अपने राशिफल के अनुसार।

By Ruhee ParvezEdited By: Publish:Fri, 22 Nov 2019 06:00 PM (IST) Updated:Fri, 22 Nov 2019 08:08 AM (IST)
22 नवंबर 2019 का राशिफल: वृश्चिक राशी वालों के संबंधों में आएगी निकटता, धन, यश, कीर्ति में होगी वृद्धि
22 नवंबर 2019 का राशिफल: वृश्चिक राशी वालों के संबंधों में आएगी निकटता, धन, यश, कीर्ति में होगी वृद्धि

राशियों का असर

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

राशिफल 22 नवंबर 2019

आज की ग्रह स्थिति

22 नवंबर 2019 शुक्रवार, मार्गशीर्ष मास, कृष्ण पक्ष, दशमी का राशिफल।

आज का दिशाशूल : पश्चिम।

आज का राहुकाल: पूर्वाह्न 10:30 बजे से मध्याह्न 03:00 बजे तक।

विशेष: एकादशी तिथि की क्षय।

आज का पर्व एवं त्यौहार : उत्पन्ना एकादशी (स्मार्त)।

आज की भद्रा: प्रात: 09:02 बजे तक।

कल 23 नवंबर 2019 का पंचांग

कल का दिशाशूल : पूर्व।

कल का पर्व एवं त्यौहार: उत्पन्ना एकादशी (वैष्णव)।

संवत 2076, शके 1941, दक्षिणायन, दक्षिण गोल, हेमंत ऋतु, मार्गशीर्ष मास, कृष्ण पक्ष द्वादशी 27 घंटे 43 मिनट तक तत्पश्चात त्रयोदशी, हस्त नक्षत्र 14 घंटे 45 मिनट तक  तत्पश्चात चित्रा नक्षत्र, प्रीति योग 09 घंटे 38 मिनट तक तत्पश्चात आयुष्मान योग, कन्या में चंद्रमा।

आज का राशिफल

मेष : पारिवारिक कार्य में व्यस्त हो सकते हैं। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी। व्यावसायिक मामलों में व्यवधान रहेगा। आर्थिक मामलों में किसी तरह का जोखिम न उठाएं।

वृष : गुप्त शत्रु से तनाव मिल सकता है। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा।

मिथुन : पारिवारिक महिला के कारण तनाव मिलेगा जबकि शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा।

कर्क : आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी। रिश्तोंं में मधुरता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।

सिंह : व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। भागदौड़ रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

कन्या : यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी। रिश्तों में मधुरता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। यात्रा देशाटन की दिशा में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा।

तुला : सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। धन, सम्मान में वृद्धि होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी।

वृश्चिक: संबंधों में निकटता आएगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

धनु : शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।

मकर : विरोधी परास्त होगा। चली आ रही समस्या का समाधान होगा। उच्च अधिकारी से सहयोग मिलेगा लेकिन संतान के कारण चिंतित हो सकते हैं।

कुंभ : व्यावसायिक दृष्टि से उत्तम है। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, सम्मान, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा।

मीन : जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। संबंधों में निकटता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। उच्च अधिकारी से सहयोग लेने में सफल होंगे।

chat bot
आपका साथी