22 जून 2021 का राशिफल: वृश्चिक राशि वालों को बिजनेस में सफलता मिलेगी, आर्थिक मामलों में प्रगति होगी

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश से जानते हैं 22 जून 2021 का राशिफल। क्या कहते हैं आपके सितारे? पढ़ें आज का पंचांग। जानें आज किस राशि वालों को मिलने वाली है सफलता और किसे रहना होगा सतर्क।

By Kartikey TiwariEdited By: Publish:Tue, 22 Jun 2021 05:59 AM (IST) Updated:Wed, 23 Jun 2021 09:48 AM (IST)
22 जून 2021 का राशिफल: वृश्चिक राशि वालों को बिजनेस में सफलता मिलेगी, आर्थिक मामलों में प्रगति होगी
22 जून 2021 का राशिफल: वृश्चिक राशि वालों को बिजनेस में सफलता मिलेगी, आर्थिक मामलों में प्रगति होगी

Horoscope Today: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: मंगलवार, ज्येष्ठ मास, शुक्ल पक्ष, द्वादशी का राशिफल।

आज का राहुकाल: दोपहर 03:00 बजे से 04:30 मिनट तक।

आज का दिशाशूल: उत्तर।

आज का पर्व एवं त्योहार: भौमि प्रदोष।

विशेष: शुक्र कर्क राशि में, बुध मार्गी।

राशिफल

मेष: स्थानांतरण, विभागी परिवर्तन की संभावना है। दूसरे से सहयोग लेने में सफल होंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा।

वृष: दांपत्य जीवन सुखमय होगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

मिथुन: सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रुपए-पैसे के लेन-देन में सावधानी बरतें। धन हानि की आशंका है। अनचाही यात्रा से बचें। जीवनसाथी का सहयोग एवं सान्निध्य मिलेगा।

कर्क: व्यावसायिक व्यस्तता बढ़ेगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में किया गया श्रम सार्थक होगा। संबंधित अधिकारी का सहयोग मिलेगा। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी।

सिंह: पारिवारिक महिला से तनाव मिल सकता है। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। मांगलिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी।

कन्या: व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। पिता या संबंधित अधिकारी का सहयोग मिलेगा।

किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। दयित्व की पूर्ति होगी। नए संबंध बनेंगे।

तुला: रिश्तों में निकटता आएगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा।

वृश्चिक: व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। रिश्तों में निकटता आएगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

धनु: व्यक्ति विशेष का सहयोग मिलेगा। भागदौड़ रहेगी। स्वास्थ्य और प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। रचनात्मक प्रयासों में सफलता मिलेगी।

मकर: शासन सत्ता से सहयोग मिलेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जीवनसाथी का सहयोग और सान्निध्य मिलेगा। नए संबंध बनेंगे।

कुंभ: आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। महिला अधिकारी का सहयोग रहेगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा।

मीन: व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। व्यक्ति विशेष का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।

chat bot
आपका साथी